PM Modi Bihar Visit: पटना की सड़कों पर PM के पोस्टर, बिहार को चुनावी साल में देंगे कौन सी सौगात?

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) गुरुवार को दो दिनों के बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। पीएम का यह दौरा (PM Modi Bihar Visit) इस चुनावी साल में काफी अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री प्रदेश को कई अहम सौगात दे सकते हैं। इसके अलावा, लालू परिवार में चल रहे घमासान की वजह से भी प्रदेश की सियासत पर पूरे देश की नजर है। परिवार और पार्टी से बेदखल किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव के राजनीतिक भविष्य क्या होगा, अभी इसके संकेत नहीं मिले हैं। इस बीच प्रधानमंत्री बिहार का दौरा करने वाले हैं। पीएम पटना और विक्रमगंज में दो अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

PM Modi Bihar Visit से पहले बिहार में लगे पोस्टर

इस साल प्रदेश में चुनाव भी होने वाले हैं और केंद्र सरकार की ओर से बिहार के लिए कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया गया है। 2025-26 के बजट में भी बिहार का खास ध्यान रखा गया है। मखाना बोर्ड, मछली पालन उद्योग को बढ़ावा समेत कुल 10,000 करोड़ की सौगात मिली थी। पीएम पहलगाम हमले के बाद भी बिहार के मधुबनी में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। अब 29-30 मई को होने वाले पीएम के दौरे के लिए जमकर तैयारियां हो रही हैं। पटना की शहरें पीएम के स्वागत के पोस्टर से पटी हुई हैं। पीएम के सम्मान में लगे पोस्टर पर ऑपरेशन सिंदूर की झलक नजर आ रही है।

PM Modi Bihar Visit

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor Survey: केरल में बदल रहा है मिजाज, अल्पसंख्यकों ने ऑपरेशन सिंदूर पर मोदी सरकार को सराहा

2 दिन के बिहार दौरे पर पीएम का ऐसा है शेड्यूल

- पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट पर शाम करीब 5 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद शेखपुरा मोड़ से इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए बीजेपी कार्यालय जाएंगे।

- 32 जगहों पर स्टेज के जरिए अलग-अलग विधानसभा और एनजीओ की ओर से पीएम मोदी का अभिनंदन किया जाएगा।

- पीएम मोदी पटना में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन 30 मई को शाहाबाद की धरती विक्रमगंज पहुंचेंगे।

- पीएम मोदी विक्रमगंज में आम जनसभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस सभा में पीएम कई बड़ी योजनाओं का ऐलान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: PM Modi Bihar Visit: 6 KM का रोड शो, 32 जगहों पर स्वागत, पीएम मोदी के बिहार आगमन की कैसी है तैयारी, जानिए

प्रधानमंत्री मोदी बिहार के लिए करेंगे सौगातों की बरसात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले 24 अप्रैल को बिहार के दौरे में पहलगाम अटैक के बाद पूरी दुनिया को संदेश देने के लिए भाषण का एक हिस्सा अंग्रेजी में दिया था। अब पीएम फिर 2 दिनों के बिहार दौरे पर हैं और फिर जून में फिर वह बिहार का दौरा करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के साथ ही बिहार के प्रमुख राजनीतिक परिवार लालू के कुनबे में चल रहे घमासान के बीच पीएम के इस दौरे पर देश की नजर है। देखना यह है कि विक्रमगंज की जनसभा में पीएम लालू परिवार पर निशाना साधते हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+