Turkey Earthquake को लेकर इमोशनल हुए पीएम मोदी, याद किया 2001 में आया भुज भूकंप

Turkey Earthquake को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी संसदीय बैठक इमोशनल हो गए। उन्‍हें 2001 में भुज भूकंप याद आ गया।

pm

तुर्की में पिछले दो दिनों में पांच बार भयानक भूकंप आ चुका है। इस भूकंप में अभी तक 5 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। तुर्की की इस संकट की घड़ी में भारत ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए तुर्की तुरंत मदद भेजी है। भारत से NDRF की रेस्क्यू टीम, दवाइयां और मेडिकल टीम का पहला जत्था तुर्की भेज चुका है और एयर फोर्स के प्‍लेन के जरिएा सामग्री भेजी गई है। पीएम मोदी ने सोमवार को जब ये भूकंप आया था तभी तुर्की की हर संभव मदद करने का आशवासन दिया था जो वादा आज उन्‍होंने पूरा किया। वहीं आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तुर्की में आए भूकंप और उसके बाद आई तबाही के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए।

पीएम मोदी ने बीजेपी संसदीय बैठक के दौरान पार्टी नेताओं को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक के दौरान तुर्की में स्थिति के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए और उन्‍होंने भुज में 2001 में आए भूकंप के बारे में बात की। उन्‍होंने कहा भुज भूकंप के दौरान "हमने भी इस तरह की भयावहता का सामना किया है। पीएम मोदी ने तुर्की में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के कारण हुई त्रासदी पर शोक व्यक्त किया गया। तुर्की और सीरिया में। पीएम मोदी ने भारत की तरफ से हर संभव मदद देने की बात कही।

उन्‍होंने कहा जब भुज में ये विनाशकारी भूकंप आया था तब मैं प्रदेश की मुख्‍यमंत्री था। उसमें हजारों लोगों की जान चली गई थी। उन्‍होंने बताया कि भूकंप के बाद लोगों को रेसक्‍यू करने में कितनी चुनौतियों को सामना करना पड़ा था।

इसके बाद पीएम ने इस बार के आम बजट की सराहना करते हुए कहा कि इससे भारत की अर्थव्यवस्था पर दुनिया भर में सकारात्मक चर्चा बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भाजपा संसदीय पेश किए गए केंद्रीय बजट की भी सराहना करते हुए कहा कि इसने दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक चर्चा का मार्ग प्रशस्त किया है।

पीएम मोदी ने कहा पूरी दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक तरीके से चर्चा की जा रही है और इस साल जिस तरह का बजट पेश किया गया है, उसके बाद चर्चा और बढ़ गई है। गरीबों का हित हमारी सरकार के हर बजट के केंद्र में रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+