'महिलाएं डेयरी सेक्टर की असली रीढ़', गुजरात डेयरी संघ के कार्यक्रम में PM मोदी ने अमूल को बताया अनुकरणीय मॉडल
Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation Golden Jubilee Celebration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं। पीएम ने यहां से अपने गुजरात और उत्तर प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि दोनों राज्यों की अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी 60,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के स्वर्ण जयंती समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज से 50 साल पहले को पौधा लगाया गया था वो अब विशाल पेड़ बन चुका है।

किसानों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, ''50 साल पहले गुजरात के गांवों में जो पौधा लगाया गया था, वह आज एक बड़ा बरगद का पेड़ बन गया है। इस पेड़ की शाखाएं अब पूरे देश में फैल गई हैं। गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ की स्वर्ण जयंती पर आपको साथ ही दुनिया को भी बधाई।"
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में डेयरी सेक्टर 2 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रहा जबकि देश में 6 प्रतिशत की रफ्तार से वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि भारत डेयरी सेक्टर में दुनिया का सबसे बड़ा देश है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''दूरदर्शिता से लिए गए फैसलों से आने वाली पीढ़ियों का भाग्य कैसे बदला जाता है, इसका भी उदाहरण अमूल है...आज ये एक अनुकरणीय मॉडल है सरकार-सहकारिता समन्वय। ऐसे प्रयासों के कारण आज हम सबसे बड़े दूध उत्पादक देश हैं।"
महिलाशक्ति की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत के डेयरी सेक्टर की असली रीढ़, महिलाशक्ति है। दूरगामी सोच के साथ लिए गए फैसले कई बार आने वाली पीढ़ियों का भाग्य कैसे बदल देते हैं, अमूल इसका एक उदाहरण है। अमूल भारत के पशुपालकों के सामर्थ्य की पहचान बन चुका है। गुजरात के गांवों ने मिलकर 50 वर्ष पहले जो पौधा लगाया था, वो आज विशाल वटवृक्ष बन गया है।"












Click it and Unblock the Notifications