Election Result: 'बेइमान कहते हैं मोदी मर जा, देश कहता है मोदी मत जा', विपक्ष के नारे पर PM
त्रिपुरा और नागालैंड की जीत से बीजेपी में जश्न का माहौल है। जिसको लेकर पीएम मोदी ने तीनों राज्यों की जनता का आभार जताया है।

पूर्वोत्तर के तीन अहम राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार को आ गए। इस बार बीजेपी ने त्रिपुरा और नागालैंड में बाजी मार ली है, जबकि मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा है। जिसको लेकर बीजेपी में जश्न का माहौल है। साथ ही दिल्ली स्थिति बीजेपी हेडक्वार्टर में इसको लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी चीफ जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये कट्टर बेइमान लोग कहते हैं मर जा मोदी... मर जा मोदी और देश कह रहा है मत जा मोदी... मत जा मोदी।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में बीजेपी मुख्यालय ऐसे अनेक अवसरों का साक्षी बना है, आज हमारे लिए जनता को विनम्रता से नमन करने का एक और अवसर आया है। मैं त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जनता का सिर झुकाकर आभार व्यक्त करता हूं। ये चुनाव दिलों की दूरी खत्म होने के साथ नई सोच का प्रतिबिंब है। अब नॉर्थ ईस्ट ना ही दिल्ली से दूर है और ना ही दिल से दूर। ये नया युग और नया इतिहास रचे जाने का पल है। चुनाव जीतने से ज्यादा मुझे संतोष है कि पीएम के कार्यकाल में बार-बार नॉर्थ ईस्ट जाकर के लोगों के दिलों को जीता।
पीएम ने कहा कि हमारे कुछ शुभचिंतक भी हैं जिन्हें इससे तकलीफ है कि आखिर बीजेपी के जीतने का राज क्या है? अभी तक के परिणाम तक मैंने टीवी तो नहीं देखी और ये भी नहीं देखा कि EVM को गाली पड़नी शुरू हुई है या नहीं? बीजेपी सरकार की कार्य संस्कृति, कार्यकर्ताओं का सेवा भाव की वजह से ये मुकाम हासिल हुआ। हमने देश को नई राजनीति दी है।
'कांग्रेस ने किया छोटे राज्यों का अपमान'
पीएम ने कहा कि पूर्वोत्तर में नल का पानी, बिजली, गैस कनेक्शन और घर उपलब्ध कराना उनके (पुरानी सरकारों) काम की सूची में भी नहीं था। पिछली सरकारें मुश्किलों से बच निकलीं और यहां के लोगों को परेशानी में छोड़ गईं। हमारे ऐसे प्रयासों ने देश को पहली बार गरीबी से लड़ने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि ये छोटे राज्य हैं, इनके नतीजों से फर्क नहीं पड़ता है। ये उसकी मानसिकता को दिखाता है। जब दिल में ही भारत को जोड़ने की बात ना हो तो ऐसे बोल निकलते हैं। ये इन राज्यों के लोगों का अपमान है।
केरल में जीत का दावा
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और लेफ्ट मिलकर केरल को लूट रहे हैं। वो दिन दूर नहीं जब पूर्वोत्तर की तरह वहां पर बीजेपी गठबंधन की सरकार बनेगी। पूर्वोत्तर की जीत ने पूरे देश के कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है।
-
PM Modi: मोदी ने IGNCA के न्यासियों से मुलाकात की -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला












Click it and Unblock the Notifications