पीएम मोदी की अपील, लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदार बनें

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए प्रदेशभर में मतदान शुरू हो चुका है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदी, अंग्रेजी और मराठी भाषा में लोगों से मतदान की अपील की है। पीएम ने ट्वीट करके लिखा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदार बनें। पीएम ने लिखा कि मुझे उम्मीद है कि युवा अधिक से अधिक संख्या में मतदान करेंगे।

pm

बता दें कि महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं। बीजेपी-शिवसेना में हुए गठबंधन के तहत बीजेपी 150 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं शिवसेना 124 सीटों पर और 16 सीटों पर सहयोगी दल लड़ रहे है। वहीं कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन में कांग्रेस और एनसीपी 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। महाराष्ट्र में पिछले पांच सालों से बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की सरकार है। वो राज्य में दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए पूरे दमखम से उतरी है।

साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी,शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा है। साल 2014 के चुनाव में बीजेपी को 122 सीट मिली थी। वहीं शिवसेना को इस चुनाव में 63 सीटें मिली थी। अगर कांग्रेस की बात करें तो उसे मात्र 42 सीटें मिली थी। शरद पवार की पार्टी एनसीपी को मात्र 41 सीटें मिली थी। बाकी बाकी 13 सीटें छोटे दलों के खाते में गई थी, वहीं 7 निर्दलीय विधायक भी चुने गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+