Winter Session: पीएम बोले, तेज-तर्रार, तीखी-तमतमाती चर्चा हो

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए विपक्ष के सहयोग की बात कही।यह सत्र महत्वपूर्ण है, सरकार की तरफ से कई महत्वपूर्ण विषय, जो जनहित के हैं, देशहित के हैं और सभी का यह प्रयास रहे, जितना अधिकतम काम हम जनहित का कर पाए, लोकहित का कर पाए, देशहित का कर पाए। मुझे विश्वास है कि सदन के सभी सदस्य इस भावना का आदर करते हुए आगे बढ़ेंगे। हमारा निरंतर प्रयास रहा है कि सभी विषयों पर चर्चा हो, खुलकर के चर्चा हो, तेज तर्रार चर्चा हो, तीखी-तमतमती चर्चा हो, लेकिन चर्चा हो। वाद हो, विवाद हो, संवाद तो होना ही चाहिए। इसलिए हमारी गुजारिश है कि चर्चा हो, यह सदन निर्धारित समय से भी अधिक समय तक काम करे। सारे महत्वपूर्ण विषयों को नतीजे तक पहुंचाएं, चर्चा करके उसे और अधिक सार्थक और मजबूत करने का प्रयास हो। मुझे विश्वास है कि सभी राजनीतिक दल जो मई महीने पर कसौटी पर कसने वाले हैं, वह जरूर जनता-जनार्दन का ध्यान रखकर के इस सत्र का सर्वाधिक प्रयोग जनहित के लिए करेंगे दलहित के लिए नहीं करेंगे।

pm

संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष मोदी सरकार को कई मुद्दों को लेकर घेरने की कोशिश करेगा। सीबीआई, आरबीआई, राफेल जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो सकता हैं। हालांकि जिस तरह से सत्र की शुरुआत से पहले बैंकों को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले विजय माल्या के प्रत्यर्पण की खबर सामने आई है वह सरकार के लिए जरूर राहत भरी हो सकती है। आपको बता दें कि मौजूदा सरकार का यह आखिरी पूर्णकालिक सत्र है।

संसद सत्र की शुरुआत से पहले जिस तरह से विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं उसपर चर्चा के लिए पीएम मोदी ने भाजपा कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है, जिसमे पार्टी के अहम नेता शामिल हो सकते है। बैठक के दौरान उर्जित पटेल के इस्तीफे से पड़ने वाले प्रभाव पर भी चर्चा हो सकती है। गौर करने वाली बात है कि आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन के बाद आज उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्रवाई को स्थगित कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Rajasthan Election Results 2018: वसुंधरा के खिलाफ कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह हजारों वोट पीछे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+