मोदी ने दिल्ली के मतदाताओं से मतदान की अपील की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के सभी मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "मेरा निवेदन है कि आज दिल्ली के सभी मतदाता रिकार्ड संख्या में मतदान करें। मैं विशेष रूप से युवा मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का अनुरोध करता हूं।"
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला तीन पाíटयों-आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है। चुनाव में कुल 673 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से केवल 19 महिलाएं शामिल हैं। चुनाव परिणाम 10 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications