पीएम मोदी ने किया वाराणसी-कोलंबो के बीच सीधी विमान सेवा का ऐलान
वाराणसी से कोलंबो के बीच पीएम मोदी ने सीधी विमान सेवा का किया ऐलान, एक अगस्त से शुरु होगी विमान सेवा।
कोलंबो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के दौरे पर हैं और इस दौरान उन्होंने बौद्ध धर्म के एक कार्यक्रम में बड़ा ऐलान किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कोलंबो से वाराणसी के बीच सीधी विमान सेवा को शुरु करने का ऐलान किया। इस वर्ष अगस्त माह से यह विमान सेवा एयर इंडिया शुरु करेगा। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि इस विमान सेवा के शुरु होने के बाद बुद्ध की जमीन पर आने का रास्ता काफी आसान हो जाएगा।

श्रीलंका के कोलंबो में बौद्ध धर्म के सबसे बड़े पर्व अंतर्राष्ट्रीय बैसाख दिवस के मौके पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि श्रीलंका में बौद्ध धर्म भारत से ही आया है, श्रीलंका से भारत का काफी पुराना रिश्ता है। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति थे। पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बुद्ध की धरती से सवा सौ करोड़ लोगों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं। हमारे देश की धरती सौभाग्यशाली है जहां से पुरी दुनिया को बुद्ध औऱ उनके उपदेश का अमूल्य उपहार को मिला।
पीएम मोदी शुक्रवार को श्रीलंका पहुंचे वहां, उन्होंने अपने समकक्ष रानिल विक्रमसिंघे और श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना से मुलाकात की। आपको बता दें कि पीएम मोदी की यह दूसरी श्रीलंका यात्रा है। अंतर्राष्ट्रीय बैसाख दिवस की श्रीलंका अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेजबानी कर रहा है, इस पर्व को संयुक्त राष्ट्र ने भी अपनी मान्यता दे दी है। इस कार्यक्रम की धीम समाज कल्याण और विश्व शांति के लिए बुद्ध के संकेत है। पीएम मोदी ने आज भारतीय तमिल समुदाय को डिकोयो के नोरवुड मैदान में संबोधित किया।












Click it and Unblock the Notifications