पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में आई बाढ़ के लिए किया 2000 करोड़ रुपए के राहत पैकेज का ऐलान

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान PMNRF कोष से 2000 करोड़ रुपए के रात पैकेज का ऐलान किया गया। पीएम ने घोषणा की है कि बाढ़ मे मारे गए लोगों के परिजनो को 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए की मदद की जाएगी। इससे पहले गुवाहाटी में उनकी मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल, कुछ उत्तर पूर्वी राज्यों के अधिकारी और वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बाढ़ के मसले पर ही मीटिंग की। दूसरी ओर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों में रह रहे लोगों की मांग है कि पीएम मोदी इन लोगों से मुलाकात करें ताकि उन्हें जमीनी हकीकत समझ आए।

असम पहुंचे पीएम, अधिकारियों संग की बाढ़ की समीक्षा बैठक

Recommended Video

    Modi in Assam: PM Modi Visits Assam, will review flooded areas । वनइंडिया हिंदी

    सोमवार को असम में एक छात्रों के स्थानीय संगठन ने मांग की कि पीएम मोदी को राहत शिविरों और प्रभावित इलाकों में जाना चाहिए। छात्र संगठन का कहना है कि बाढ़ का पानी कम हो रहा है ऐसे में पीएम हवाई सर्वेक्षण में यह नहीं पता चलेगा कि बाढ़ की असल हकीकत क्या है। संगठन के एक नेता ने कहा कि हवाई सर्वेक्षण से असली हकीकत का अंदाजा नहीं लगेगा। जो लोग इससे पीड़ित हैं उनके बारे में सही जानकारी नहीं मिलेगी। इतना ही लोगों का यह भी कहना है कि पीएम मोदी का असम दौरा बहुत ही देरी से हो रहा है ऐसे में वो उनका स्वागत नहीं करेंगे।

    अगर गुजरात में बाढ़ नहीं आती तो!

    संगठन के नेता धर्मकांत गोगोई ने कहा कि पीएम मोदी असम नहीं आते अगर गुजरात में बाढ़ नहीं आती। यह उनकी मजबूरी है। गुजरात जाने के 22 दिन बाद वो असम आ रहे हैं। अब वो बाढ़ की असली विभिषिका नहीं देख पाएंगे। ऐसे में उन्हें बाढ़ प्रभावित इलाके में जाकर लोगों से मिलना चाहिए। उन्हें लखीमपुर, मजुली, मोरीगांव और काजीरंगा जैसे इलाकों में जाना चाहिए।

    गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा राज्य के लिए 1000 करोड़ रुपये का पैकेज और सबसे ज्यादा प्रभावित लखीमपुर जिले के लिए 200 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज घोषित किया जाना चाहिए। यह शर्म की बात है कि राज्य सरकार ने राहत सामग्री में 22 दिन के लिए केवल 4 किलो चावल, दो लीटर पानी, एक लीटर सरसों का तेल और एक तिरपाल दिया। क्या एक परिवार 22 दिनों के लिए 4 किलो चावल पर रह सकता है? इसके अलावा, न तो मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल और न ही स्थानीय विधायक उत्पल दत्ता या सांसद प्रधान बरुआ ने आज तक लखीमपुर का दौरा किया है।

    पीएम मोदी का नहीं हुआ विशेष स्वागत

    पीएम मोदी के असम पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत नहीं किया गया। इस बात के दिशानिर्देश प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी किए गए थे। असम की भाजपा इकाई के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने कहा कि राज्य भाजपा इकाई के केवल छह या सात सदस्यों को गुवाहाटी में लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पीएम को रिसीव करने गए। हमें पीएमओ से निर्देश प्राप्त हुए थे कि पीएम के लिए किसी रिसेप्शन कार्यक्रम की व्यवस्था ना करें। पीएमओ ने कहा था कि मोदी केवल असम में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के लिए आ रहे हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+