तरुण गोगोई का निधन पर PMमोदी-राहुल गांधी ने जताया शोक, बोले-लोकप्रिय नेता और पूर्व प्रशासक

नई दिल्ली। असम में पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 वर्ष की आयु में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में शाम करीब 5:34 बजे निधन हो गया। गोगोई के निधन पर पीएम मोदी , राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद से वरिष्ठ कांग्रेस नेता तरुण गोगोई बीमार चल रहे थे। उनकी देखभाल नौ डॉक्टरों की एक टीम कर रही थी। उनकी हालत काफी नाजुक थी और वह वेंटिलेटर पर थे।

Recommended Video

    Assam के पूर्व मुख्यमंत्री Tarun Gogoi का निधन, तीन दिनों से वेंटिलेटर पर थे | वनइंडिया हिंदी
     PM Modi and rahul gandhi other leaders condole Tarun Gogoi’s demise

    तरुण गोगोई के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, तरुण गोगोई जी एक लोकप्रिय नेता और एक कुशल प्रशासक थे, जिन्हें असम के साथ-साथ केंद्र में भी राजनीतिक अनुभव था। उनके निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में, उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति!, वहीं कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा तरुण गोगोई के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

    राहुल गांधी ने लिखा कि, कि, तरुण गोगोई एक सच्चे कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने अपना जीवन असम के सभी लोगों और समुदायों को एक साथ लाने के लिए समर्पित कर दिया।राहुल गांधी ने लिखा कि, मेरे लिए, वह एक महान और बुद्धिमान शिक्षक थे। मैं उसे बहुत प्यार करता था और उसका सम्मान करता था। मैं उन्हें याद करूँगा। गौरव और परिवार के प्रति मेरा प्यार और संवेदना।

    तरुण गोगोई के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्विट कर लिखा कि, असम के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तरुण गोगोई के निधन से बेहद दुखी हैं। देश ने एक समृद्ध राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभवी नेता को खो दिया है। उनका लंबा कार्यकाल असम में युगांतरकारी परिवर्तन का काल था। उन्हें हमेशा असम के विकास के लिए और विशेष रूप से राज्य में कानून और व्यवस्था में सुधार और उग्रवाद से लड़ने के अपने प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनका निधन एक युग के अंत का प्रतीक है। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति संवेदना।

    वहीं असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनेवाल ने ट्वीट कर लिखा कि, मैं पूर्व मुख्यमंत्री, एक उंचे कद के नेता और हमारे सबसे सम्मानित तरुण गोगोई दा के निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। यह असम के सार्वजनिक जीवन में एक युग का अंत है। वह कुछ दिनों पहले तक बहुत जीवंत और उर्जा से भरे हुए थे, इस दुखद समाचार पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+