पीएम मोदी और ओबामा 27 को करेंगे मन की बात, आप भी पूछिये अपने सवाल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपित बराक ओबामा 27 जनवरी को साझा रूप से रेडियों पर एक साथ मन की बात करेंगे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी और ओबामा लोगों के सवालों का जवाब भी देंगे।

वहीं इस कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस महीने 'मन की बात' की कड़ी खास रहेगी, जब मैं और हमारे गणतंत्र दिवस के अतिथि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा एकसाथ अपने विचार साझा करेंगे।
'Mann Ki Baat' with President @BarackObama will not be complete without your participation! Send your Qs till the 25th, using #AskObamaModi
— Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2015 प्रधानमंत्री ने कहा कि वह 'मन की बात' कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसके साथ ही उन्होंने लोगों से उनके सवाल भेजने को कहा। मोदी ने कहा, "मैं ओबामा के साथ इस खास 'मन की बात' कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जिसका प्रसारण 27 जनवरी को होगा। ओबामा के साथ 'मन की बात' कार्यक्रम आपकी भागीदारी के बिना अधूरी है। अपने सवाल 25 जनवरी तक भेजिए।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि सवाल भेजने के लिए एक विशेष ऑनलाइन मंच 'ओपन फोरम' को भी तैयार किया गया है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने रेडियो पर पिछले दिनों कई बार मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संबोधित किया है। वहीं ओबामा भी अमेरिका में लोगों से रेडियो के माध्यम से बात करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications