मणिपुर आतंकी हमला: पीएम मोदी और रक्षा मंत्री ने जताया दुख, कहा- नहीं भुलाया जाएगा बलिदान

नई दिल्ली, 13 नवंबर: मणिपुर के चुराचनपुर में शनिवार को असम राइफल्स के काफिले पर हुए आतंकी हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी निंदा की है। मणिपुर के सूरज चंद जिले में आतंकियों ने घात लगाकर असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर और उनके परिवार पर हमला किया। इस कायरता पूर्ण हमले में असम राइफल्स के कर्नल, उसकी पत्नी और आठ साल का बेटा और चार जवान शहीद हो गए।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में म्यांमार के साथ सीमा के पास हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जवानों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। मैं उन सैनिकों और परिवार के सदस्यों को श्रद्धांजलि देता हूं जो आज शहीद हुए हैं। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।'

मणिपुर में हुए इस हमले पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी दुख व्यक्त करते हुए लिखा, 'असम राइफल्स के काफिले पर हमला, जिसमें मणिपुर में हमारे सैनिक और परिवार के सदस्य शहीद हो गए थे, निंदनीय है। यह कायरतापूर्ण कृत्य आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों को जड़ से खत्म करने के हमारे संकल्प की पुष्टि करता है। हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं।

वहीं इस आतंकी हमले को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कायराना हमला बताया। उन्होंने अपने ट्वीट लिखा, 'मणिपुर के चुराचांदपुर में असम राइफल्स के काफिले पर कायराना हमला बेहद दर्दनाक और निंदनीय है। देश ने सीओ 46 एआर और परिवार के दो सदस्यों सहित 5 बहादुर सैनिकों को खो दिया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जल्द ही दोषियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी शनिवार को एक अग्रिम शिविर में गए थे और जब वहां से लौट रहे थे। तब उनके काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया था। हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन मणिपुर स्थित आतंकवादी समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी या पीएलए को हमले के पीछे माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+