G20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता को लेकर PM मोदी ने बुलाई थी सर्वदलीय बैठक, इन विपक्षी नेताओं ने लगाई हाजिरी

जी20 समिट की अध्यक्षता से संबंधित पहुलओं पर चर्चा करने के लिए PM मोदी ने सोमवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें कई विपक्षी नेताओं समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

G20 Summit presidency all party meeting

G20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसकी अध्यक्षता खुद पीएम मोदी ने की। राष्ट्रपति भवन में हुई इस बैठक में तमाम विपक्षी दलों के नेता पहुंचे। इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी इस बैठक में भाग लिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी मीटिंग में पीएम मोदी के साथ देखा गया। ममता बनर्जी के अलावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएसआर रेड्डी भी इस बैठक में थे।

कई केंद्रीय मंत्री भी पहुंचे मीटिंग में

बैठक में ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीताराम येचुरी, चंद्रबाबू नायडू, डी राजा, मल्लिकार्जुन खरगे और एचडी देवगौड़ा भी इस बैठक में शामिल हुए। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी बैठक में शामिल हुए।

आपको बता दें कि इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 समिट की अध्यक्षता को लेकर टीम वर्क पर इस मीटिंग में चर्चा की। पीएम मोदी ने इस समिट के आयोजन को लेकर सभी नेताओं से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि जी20 की अध्यक्षता बड़े महानगरों से परे भारत के कुछ हिस्सों को प्रदर्शित करने में मदद करेगी, जिससे देश के प्रत्येक हिस्से की विशिष्टता सामने आएगी। आपको बता दें कि भारत अगले साल 2023 में भारत की मेजबानी में जी-20 शिखर सम्मेलन होने वाला है, जिसके लिए सुझाव मांगने, रणनीतियों पर चर्चा करने और अंतिम रूप देने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+