Mann ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने की अमृत महोत्सव, आयुष्मान भारत और बाबा साहेब की बात
नई दिल्ली, 28 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिये देशवासियों को संबोधित किया। यह रेडियो कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे प्रसारित हुआ । इस कार्यक्रम को टीवी, फेसबुक, ट्विटर पेज और मोबाइल एप पर भी लाइव प्रसारित किया गया। बता दें कि आज 'मन की बात' का 83वां संस्करण था । मालूम हो कि ये कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होता है।

आइए जानते हैं इस रोचक कार्यक्रम के मुख्य अंश
- कोरोना अभी गया नहीं है, सावधानी रखें: पीएम मोदी
- बाबा साहेब पुण्य तिथि पर पीएम मोदी ने अमृत महोत्सव को सफल बनाने का प्रण किया। उन्होंने कहा कि हर किसी को बाबा साहेब जी के बताए गए मार्ग का पालन करना चाहिए वो एक महान व्यक्ति थे।
- मन की बात में बोले पीएम मोदी- प्रकृति का संरक्षण करो वो हमें संरक्षण देगी
- दिसंबर महीने नेवी डे और आर्म्ड फोर्स फ्लैग डे भी देश मनाता है। हम सबको मालूम है 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध का स्वर्णिम जयन्ती वर्ष भी देश मना रहा है। मैं इन सभी अवसरों पर देश के सुरक्षा बलों का स्मरण करता हूं, हमारे वीरों का स्मरण करता हूं। : PM मोदी
- प्रधान मंत्री ने कहा कि भारत परिवहन के लिए ड्रोन का उपयोग करने पर काम कर रहा है, जिसमें घरों में सामान की डिलीवरी और आपात स्थिति के दौरान सहायता कानून व्यवस्था की निगरानी शामिल है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसी सभी जरूरतों के लिए ड्रोन तैनात किए जाएंगे।
- युवाओं से समृद्ध हर देश में तीन चीजें बहुत मायने रखती हैं। पहली चीज है- आइडिया और इनोवेशन। दूसरी है- जोखिम लेने का जज्बा। तीसरी है- Can Do Spirit, जब ये 3 चीजें आपस में मिलती हैं तो अभूतपूर्व परिणाम मिलते हैं।
- मैं आज भी सत्ता में नहीं हूं, मैं कल भी सत्ता में नहीं जाना चाहता. मैं सिर्फ सेवक होकर रहना चाहता हूं: आयुष्मान योजना के तहत एक लाभार्थी से बोले पीएम मोदी
- पीएम मोदी ने 'मन की बात' में आयुष्मान योजना के बारे में बताया।
- पिछले दिनों दिल्ली में 'आजादी की कहानी-बच्चों की जुबानी' कार्यक्रम में बच्चों ने स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी गाथाओं को प्रस्तुत किया। खास बात ये रही कि इसमें भारत के साथ नेपाल, मौरिशस, तंजानिया, न्यूजीलैंड और फीजी के स्टूडेंट्स भी शामिल हुए।
- सरकारें, पंचायत से लेकर संसद तक, अमृत महोत्सव की गूंज है और लगातार इस महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है: PM मोदी
- वीरता केवल युद्ध के मैदान में ही दिखाई जाए ऐसा ज़रूरी नहीं होता। जब विरता का विस्तार होता है तो हर क्षेत्र में अनेकों कार्य सिद्ध होने लगते हैं: PM मोदी
- हमारे देश में अनेक राज्य हैं, अनेक क्षेत्र है जहां के लोगों ने अपनी प्राकृतिक विरासत के रंगों को संजोकर रखा है: PM मोदी
- आज़ादी का अमृत महोत्सव देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है: PM मोदी
- AmritMahotsav कला, संस्कृति, गीतों और संगीत के रंगों से भरा होना चाहिए: PMमोदी
- मन की बात में पीएम मोदी ने किया अमृत महोत्सव का किया जिक्र।












Click it and Unblock the Notifications