कोरोना महामारी को लेकर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, जानिए संबोधन की बड़ी बातें

नई दिल्ली, अप्रैल 20। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से हाहाकार है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी बनी हुई है। लोगों की मौत हो रही हैं। लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की बड़ी बातें।

Recommended Video

    PM Modi address nation: PM Narendra Modi के संबोधन की बड़ी बातें | Coronavirus | वनइंडिया हिंदी
    Narendra Modi

    प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने बीते दिनों में अपनों को खोया है उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ।

    कई राज्यों में ऑक्सीजन की भारी डिमांड है। केंद्र सरकार, राज्य सरकारें और प्राइवेट सेक्टर सभी की कोशिश है कि हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिले।

    प्रधानमंत्री ने दूसरे प्रदेशों से मजदूरों की पलायन की खबरों पर भी चिंता जताई। प्रधानमंत्री ने कहा "मेरी राज्यों के प्रशासन से अपील है कि वो श्रमिकों का भरोसा जगाए रखें। उनसे आग्रह करें कि वह जहां हैं वहीं रहें। यह भरोसा उन्हें बहुत मदद करेगा कि वे जहां पर हैं वहीं उन्हें वैक्सीन भी लगेगी और उनका काम भी बंद नहीं होगा।"

    अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कोरोना वायरस वैक्सीनेशन को लेकर भी लोगों को आश्वस्त किया। पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि एक मई से 18 साल से ऊपर के किसी भी व्यक्ति को वैक्सीन दी जा सकेगी। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि देश में जो भी वैक्सीन बनेगी उसका आधा हिस्सा सीधे राज्यों और अस्पतालों को दिया जाएगा।

    पीएम ने संबोधन में कहा कठिन से कठिन समय में भी हमें धैर्य नहीं खोना चाहिए। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हम सही निर्णय लें। सही दिशा में प्रयास करें तभी हम विजय हासिल कर सकेंगे।

    घर में ऐसा माहौल बनाइए कि बिना काम, बिना कारण घर के लोग बाहर न निकलें। आपकी जिद बहुत बड़ा परिणाम ला सकती है। प्रचार माध्यमों से भी अपील है कि वो लोगों को सतर्क और जागरूक करने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं उसे और बढ़ाएं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों से भी अपील की। मेरे बालमित्र कोरोना वायरस को लेकर अपने परिवार के लोगों को जागरूर करें। बालमित्र अपने घर में बड़ों को कहें कि वे बिना कारण के घर से न निकलें।

    मेरा युवा साथियों से अनुरोध है कि वे अपने मोहल्ले में, सोसाइटियां बनाकर छोटी-छोटी कमेटियां बनाकर कोविड अनुशासन का पालन कराएं। अगर ऐसा करते हैं तो न कंटेंटमेंट जोन की जरूरत कर्फ्यू की जरूरत पड़ेगी और लॉकडाउन का तो सवाल ही नहीं उठता।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+