लाल किले से पीएम मोदी ने खास तिरंगे रंग का साफा पहन दिया भाषण, दिया एकता का संदेश

नई दिल्ली, 15 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज लाल किले से देश को संबोधित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री खास तिरंगे वाला साफा पहने नजर आए। प्रधानमंत्री ने जो साफा पहन रखा था वह सफेद रंग का था, जिसमे हरे और सफेद रंग की धारियां थीं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने पारंपरिक कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा पहन रखा था। सफेद रंग के कुर्ते के ऊपर पीएम मोदी ने हल्के नीले रंग की सदरी पहन रखी थी और काले रंग का जूता पहन रखा था। प्रधानमंत्री मोदी ने 9वीं बार लाल किले से आज देश को संबोधित किया।

Recommended Video

      Independence Day 2022: Red Fort पर इस बार तिरंगे वाली पगड़ी में दिखे PM Modi | वनइंडिया हिंदी *News
      narendra

      प्रधानमंत्री हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलग-अलग रंग का साफा पहनते हैं। पिछले स्वतंत्रता दिवस समारोह पर पीएम मोदी ने केसरिया रंग का धारीदार साफा पहना था। पिछले साल कोरोना के चलते पीएम मोदी ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत सफेद रंग का गमछा भी डाल रखा था। जिसके किनारे केसरिया रंग के थे। लगातार दूसरी बार पीएम मोदी ने रंग-बिरंगा साफा पहना था। जब पीएम मोदी ने पहली बार देश को संबोधित किया था तो उन्होंने जोधपुरी बंधेज साफा पहना था। वहीं 2015 में पीएम मोदी ने पीले रंग का साफा पहना था, जिसपर कई रंग की धारियां बनी थीं। 2016 में गुलाबी और पीले रंग का का साफा पहन रखा था। वर्ष 2017 में केसरिया साफा तो 2018 में पीला राजस्थानी साफा पहना था।

      लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंच प्रण का मंत्र दिया। पीएम मोदी ने विकसित भारत, शत प्रतिशत गुलामी की सोच से आजादी, विरास पर गर्व, एकता और एकजुटता के साथ नागरिकों के कर्तव्य का मंत्र दिया। पीएम ने कहा कि हमे स्वच्छता अभियान, टीकाकरण, ढाई करोड़ लोगों को बिजली कनेक्शन, खुले में शौच के साथ रीन्यूवबल एनर्जी के सभी मानकों पर आगे बढ़ने का संकल्प लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इसके साथ ही हमे गुलामी वाली सोच से आगे बढ़ना होगा, अपनी भाषा पर गर्व करना होगा। स्टार्टअप देश की इसी उभरती सोच का परिणाम है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+