असम में पीएम मोदी बोले- कांग्रेस के पास आज न नेता हैं, न ही सही नीयत

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के बिहपुरिया के लखीमपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की रैली को संबोधित किया। रैली में पीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस के दशकों साल के शासन के बाद भी असम में सिर्फ 3 बड़े पुल बन पाए थे। लेकिन एनडीए सरकार के 6 सालों के भीतर ही, असम में ढोला सदिया, बोगीबील, सरायघाट समेत कई पुल आज काम करना शुरू कर चुके हैं। इनके अलावा यहां अनेक पुलों पर काम तेजी से चल रहा है।

 PM Modi address rally in Sipajhar Assam Assembly Polls

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: Kanthi में PM Modi बोले- 2 मई दीदी की विदाई तय | वनइंडिया हिंदी

    नरेंद्र मोदी ने कहा कि, आपको याद रखना है-कांग्रेस का मतलब है- विनाश की गारंटी। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड है- अस्थिरता। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड है- गरीबों से विश्वासघात। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड है- टी गार्डन में काम करने श्रमिकों को धोखा देना। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड है- हिंसा और अलगाववाद। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड है- घुसपैठियों को बढ़ावा देना। पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के लिए कुछ भी कर सकती है

    पीएम मोदी ने कहा कि, आपने कांग्रेस की 15 साल की भ्रष्ट सरकार भी देखी है और डबल इंजन की 5 साल की सरकार भी देखी है। कांग्रेस के राज में उद्योग बंद हो रहे थे, नए उद्योग लगाने के लिए कोई तैयार नहीं था। आज नए उद्योगों के लिए नई उम्मीदें यहां बनी हैं। मोदी ने कहा कि, कांग्रेस के भ्रष्टाचार के वो दिन थे जब गरीबों का राशन भी कोई और खा जाता था, अब गरीबों के राशन कार्ड डिजिटल हो रहे हैं, गरीबों के राशन की लूट को बंद किया जा रहा है। कांग्रेस के पास आज न नेता हैं, न ही सही नीयत है। कांग्रेस अब एक ही नीति पर चल रही है- झूठ बोलो, भ्रम फैलाओ, और किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करो। इसलिए आपको कांग्रेस से सावधान रहना है, सतर्क रहना है।

    पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस के राज में धान का किसान परेशान था, उसका धान खरीदने वाला कोई नहीं था। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने बीते 5 वर्ष में कांग्रेस शासन की तुलना में 5 गुना से ज्यादा धान किसानों से खरीदा है। पीएम ने कहा, 'कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जो जरूरत पड़ने पर धोखा दे सकती है। असम में इस पार्टी ने अपने शासन में सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने का काम किया। आम लोगों के लिए कोई काम नहीं हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+