Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Modi 3.0 Cabinet: ये 10 महिलाएं बन सकती हैं मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

PM Modi 3.0 Cabinet: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए 09 जून को शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ उनके मंत्रिपरिषद के कई दूसरे सदस्य भी शपथ ले सकते हैं।

इस बीच सबकी निगाहें नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के कैबिनेट मंत्रियों में कौन-कौन शामिल होगा...इस पर टिकी हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) आज कैबिनेट मंत्रियों की सूची को फाइनल रूप देने के लिए बैठक कर रहा है।

PM Modi 3 0 Cabinet

इस बार के कैबिनेट में आपको कई नए चेहरे देखने को मिलेंगे...क्योंकि भाजपा के लगभग दर्जन भर मंत्रियों की लोकसभा चुनाव 2024 में हार हुई है। इस लेख में हम आपको 10 ऐसी महिला नेताओं के नाम बताने जा रहे हैं...जो नरेंद्र मोदी कैबिनेट 3.0 का हिस्सा रह सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Modi 3.0 Cabinet: चिराग पासवान से लेकर ललन सिंह तक, बिहार के इन 6 सांसदों को मोदी कैबिनेट में मिल सकती है जगह

Modi New Cabinet: इन 10 महिलाओं को मोदी कैबिनेट में बनाया जा सकता है मंत्री

1. बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj)

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को इस बार मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। वह एक वकील हैं, तो उससे जुड़ा मंत्रालय उनको दिया जा सकता है। बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी सोमनाथ को नई दिल्‍ली लोकसभा सीट पर हराया है।

2. सावित्री ठाकुर (Savitri Thakur)

मध्‍यप्रदेश की धार लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद बनीं सावित्री ठाकुर का नाम भी मोदी कैबिनेट के लिए फाइनल समझा जा रहा है। सावित्री ने कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल को 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है।

3. अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel)

अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल पिछली बार भी मोदी कैबिनेट में मंत्री थीं और इस बार भी इन्हें इनको मंत्रालय देने पर विचार किया जा रहा है। अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर लोकसभा सीट से जीती हैं।

4. तमिलिसाई सौंदर्यराजन (Tamilisai Soundararajan)

दक्षिण भारत की तमिलिसाई सौंदर्यराजन को भी भाजपा कैबिनेट मंत्री बना सकती है। ये तेलंगाना और पुडुचेरी की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। हालांकि दक्षिण चेन्नई लोकसभा सीट से तमिलिसाई सौंदर्यराजन चुनाव हार गई हैं। लेकिन भाजपा उन्हें राज्यसभा देकर मंत्रालय दे सकती है।

5. शोभा करंदलाजे (Shobha Karandlaje)

भाजपा नेता शोभा करंदलाजे भी मंत्री बन सकती हैं। शोभा करंदलाजे बेंगलुरु उत्तर लोकसभा सीट से चुनाव जीती हैं। ये भी दक्षिण भारत से आती हैं...इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इन्हें कोई मंत्रालय दिया जा सकता है।

6. हेमा मालिनी (Hema Malini)

मथुरा लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार सांसद बनीं हेमा मालिनी को भी इस बार मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। हेमा मालिनी इस बार मथुरा से लाखों वोटों से जीती हैं।

7. लता वानखेड़े (Lata Wankhede)

मध्‍य प्रदेश की सागर लोकसभा सीट लता वानखेड़े ने कांग्रेस के दिग्गज नेता चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा को 4 लाख से ज्यादा वोटों से हराया है। लता वानखेड़े के नाम पर सुगबुगाहट है कि उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है।

8. लवली आनंद (Lovely Anand)

जनता दल (यूनाइटेड) की नेता लवली आनंद शेओहर लोकसभा सीट से जीती हैं। कैबिनेट में इनके होने की भी चर्चा है।

9. कंगना रनौत (Kangana Ranaut)

मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर जीतीं अभिनेत्री कंगना रनौत भी संभावित मंत्रियों की लिस्ट में हैं। कंगना ने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता विक्रमादित्य सिंह को भारी मतों से हराया है।

10. निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman)

निर्मला सीतारमण फिलहाल देश की वित्त मंत्री हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि आगे भी ये मंत्रालय इनके पास ही रहेगा। हालांकि कई राजनीतिक विश्लेषक का कहना है कि निर्मला सीतारमण से इस बार मंत्रालय ली भी जा सकती है...क्योंकि वह मोदी सरकार का बचाव करने में नाकाम रही हैं।

(नोट: ये नाम मीडिया सूत्रों और संभावनाओं के आधार पर लिखे गए हैं। अभी फाइनल नाम तय नहीं किए गए हैं।)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+