Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Modi 3.0 Cabinet: चिराग पासवान से लेकर ललन सिंह तक, बिहार के इन 6 सांसदों को मोदी कैबिनेट में मिल सकती है जगह

Modi 3.0 Cabinet: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से संसदीय दल का नेता चुना है। पीएम नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

9 जून की शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे। ऐसे में सभी की निगाहें मोदी मंत्रिमंडल में पदों के बंटवारे पर टिकी हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि मोदी कैबिनेट में कौन-कौन से मंत्री होंगे और किनको क्या मंत्रालय दिया जाएगा।

Modi 3 0 Cabinet from Bihar

ये भी पढ़ें- PM Modi oath Ceremony: PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन होगा शामिल? पड़ोसी देशों को मिला न्योता

चूंकि भाजपा लोकसभा चुनाव में 272 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल करने में विफल रही, इसलिए वह एनडीए के अपने सहयोगी जेडी(यू) और टीडीपी के समर्थन से सरकार बनाएगी। स्थिति को देखते हुए, प्रमुख सहयोगी दल मंत्रिमंडल में प्रमुख हिस्सेदारी पर नजर गड़ाए हुए हैं, इसका आवंटन मुश्किल होगा।

सूत्रों ने कहा कि एनडीए के सहयोगी दलों के कई नेताओं को महत्वपूर्ण विभागों के लिए विचार किया जा रहा है। इस लेख में हम आपको बिहार के 7 ऐसे नेताओं के नाम बताने जा रहे हैं, जिनको मोदी कैबिनेट में इस बार जगह मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- 'नीतीश कुमार को INDIA गठबंधन से मिला PM बनने का ऑफर', JDU नेता के बयान ने मचा सियासी बवाल

JDU के 3 नेताओं को बनाया जा सकता है कैबिनेट मंत्री

जेडीयू बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 12 सीटें जीती हैं। इसलिए ऐसे कयास हैं कि बिहार से JDU के नेताओं को मंत्री मंडल में जगह दी जाएगी।

  • 1. इसमें सबसे पहला नाम राजीव रंजन उर्फ 'ललन' सिंह (RAJIV RANJAN SINGH ALIAS LALAN SINGH) का है। मुंगेर लोकसभा सीट से 80 हजार वोटों से जीतने वाले ललन सिंह को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। ये बिहार सीएम और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के करीबी हैं।
RAJIV RANJAN SINGH ALIAS LALAN SINGH
  • 2. दूसरा नाम है कौशलेंद्र कुमार (Kaushalendra Kumar) का। कौशलेंद्र कुमार नालांदा लोकसभा सीट से 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीते हैं। इन्हें भी मंत्रालय में जगह मिल सकती है।
Kaushalendra Kumar
  • 3. इस लिस्ट में तीसरा नाम जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर (Ram Nath Thakur) है। रामनाथ ठाकुर जेडीयू नेता हैं और फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। लेकिन ऐसी सियासी हलचल है कि इनको मंत्रालय में जगह मिल सकती है।
Ram Nath Thakur

जीतन राम मांझी और चिराग पासवान भी बनेंगे मंत्री

  • 4. चिराग पासवान (Chirag Paswan) को मोदी कैबिनेट में जगह मिलना तय माना जा रहा है क्योंकि इनकी पार्टी लोजपा का 100 फीसदी स्ट्राइक रेट है। इन्हें बिहार में 5 सीटें वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई दी गई थीं...इनकी पार्टी ने पांचों सीट जीत लिए हैं।
Chirag Paswan
  • 5.हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और गया लोकसभा सीट से जीते जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) को भी मंत्रालय में जगह मिल सकती है।
Jitan Ram Manjhi

बिहार से BJP के नित्यानंद राय भी बन सकते हैं मंत्री

  • 6. भाजपा नेता और उजियारपुर लोकसभा सीट से जीते नित्यानंद राय (Nityanand Rai) को भी इस मंत्रालय में जगह मिल सकती है। ये केंद्र सरकार में केंद्र सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।
Nityanand Rai

हालांकि ये नाम फाइनल नहीं है। आज 08 जून को एनडीए के नवनिर्वाचित सांसद एक महत्वपूर्ण बैठक में कैबिनेट मंत्रियों की सूची को फाइनल रूप देंगे। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 240 सीटें जीतीं, लेकिन बहुमत के आंकड़े से 32 सीटें दूर रह गई। भाजपा के बहुमत तक पहुंचने के लिए जिन चार सहयोगियों का समर्थन अहम है, वे हैं एन चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी, जिसने 16 सीटें जीती हैं, नीतीश कुमार की जेडीयू 12 सीटों के साथ, एकनाथ शिंदे की शिवसेना 7 सीटों के साथ और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास 5 सीटों के साथ।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+