रिटायरमेंट के बाद शीला के पुराने बंगले में रहेंगे मनमोहन

शीला दीक्षित ने सीएम की कुर्सी गंवाने के बाद हाल ही में ये घर खाली किया है। अब इस विशाल बंगले में मनमोहन अपने परिवार के साथ आजीवन रहेंगे। रिटयारमेंट के बाद उन्हें मोतीलाल नेहरू प्लेस पर एक विशाल बंगला दिया जाएगा। हाल ही में मोतीलाल नेहरू प्लेस के टाइप-8 बंगलो को खाली कराया गया है। ये विशाल बंगला लगभग 2.5 एकड़ में बना है।
Did You Know: चंडीगढ़ में भी है 4 करोड़ का मकान
बेहतरीन ऑफिस स्पेस के साथ इस बंगले में चार कमरे है। शहरी विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के मपताबिक मनमोहन सिंह के आने से पहले इस बंगले पर कुछ काम किया जाना बाकी है। इसकी जिम्मेदारी सीपीडब्ल्यूडी को सौंपी गई है।
Did You Know:मनमोहन सिंह को पैतृक संपत्ति के रूप में चंडीगढ़ स्थति मकान मिला, जो सेक्टर 11 बी में है। मकान 4498.5 वर्गफुट के एरिया में है, जिसकी कीमत 4,92,50,000 रुपए है।


Click it and Unblock the Notifications
