दस साल बाद आज गंभीर मुद्दों पर बोलेंगे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
नई
दिल्ली। आज देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह प्रेस वार्ता करने वाले हैं, जिसे लेकर पूरे मीडिया जगत में हलचल मची हुई है। आज उम्मीद की जा रही है वह मीडिया के जरिये कई जव्लंत और गंभीर मुद्दों पर अपनी चुप्पी तोड़ेगें, वो चुप्पी जो पिछले दस सालों से नहीं टूटी है। कहा जा रहा है कि आज विपक्ष और मीडिया की ओर से लगातार कहे जा रही उस बात का पीएम मनमोहन सिंह जवाब देंगे जिसमें कहा जा रहा है कि महंगाई और भ्रष्टाचार के सिवाय उनकी सरकार ने कुछ किया ही नहीं है। id="toptextpromo">इसलिए
आज की प्रेसवार्ता में पीएम मनमोहन सिंह पिछले दस सालों में यूपीए ने क्या किया? इस बारे में पूरा वृतांत प्रस्तुत करेंगे। मालूम हो कि इससे पहले एक अंग्रेजी अखबार के हवाले से खबर आयी थी कि आज की प्रेसवार्ता में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं और उनकी जगह राहुल गांधी को देश का पीएम बना दिया जायेगा जिसका पूरजोर तरीके से पीएमओ और कांग्रेसियों ने विरोध किया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>फिर
भी आज की प्रेसवार्ता काफी रोचक होने की उम्मीद है, लोगों को लगता है कि आज पीएम उन सारे सवालों का जवाब देंगे जिनका जवाब पिछले दस सालों से देश की जनता खोज रही है। मालूम हो कि आज राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में वरिष्ठ संपादकों सहित 250 मीडियाकर्मी भाग लेंगे। इस प्रेसवार्ता का लाइव प्रसारण डीडी न्यूज पर भी होगा।











Click it and Unblock the Notifications