PM Kisan Yojana से बदल रही करोड़ों किसानों की जिंदगी, सालाना 6,000 रुपये के साथ मिल रहे ये फायदे
PM Kisan Yojana: मोदी सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत छोटे किसानों को बड़ी राहत दी है। सालाना 6,000 की राशि किसानों को तीन किस्त में मिलती है, जो सीधे उनके बैंक खाते में जाती है। हर चार महीने में किसानों के खाते में ₹2,000 डालने की योजना सिर्फ एक राजनीतिक कदम भर नहीं है। केंद्र सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण भारत की आर्थिक तस्वीर बदलने का जरिया भी बन रही है। पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त में 9.7 करोड़ किसान लाभार्थी थे। इस बार इसके 10 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है।
अब तक देशभर के करीब 10 करोड़ किसान परिवार इस योजना से जुड़ चुके हैं। प्रत्यक्ष लाभांतरण (DBT) के जरिए उन्हें पारदर्शी तरीके से पैसा मिल रहा है। पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने की दिशा में भी यह एक अहम कदम हैं।

PM Kisan Yojana कर रहा डिजिटल भारत की तस्वीर साकार
⦁ इस योजना के तहत किसान अब ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग और भू-अभिलेखों के डिजिटलीकरण से जुड़ रहे हैं। यह भारत के डिजिटलीकरण की दिशा में अहम कदम साबित हो रहा है।
यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana 21st Installment: 10 करोड़ किसानों के खाते में कब आएंगे 2,000 रुपये? आ गया अपडेट
⦁ पहले जहां छोटे किसानों को कागजी कार्रवाई और बिचौलियों से जूझना पड़ता था, वहीं अब सीधे खाते में पैसा पहुंच रहा है। इससे न सिर्फ पारदर्शिता आई है बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भरोसा भी बढ़ा है।
⦁ पैसा सीधे किसानों के खाते में पहुंच रहा है और इससे उनके लिए खाद-बीज और कृषि सामग्री की खरीद करना सीधे कैश पर संभव हो रहा है। यह अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिहाज से अहम कदम है।
किसानी के आधुनिक तरीकों को अपनाने की दिशा में अहम कदम
सरकार इस योजना के साथ किसानों को क्रॉप इंश्योरेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी और फर्टिलाइज़र सब्सिडी से जोड़ने की तैयारी कर रही है। मतलब आने वाले समय में PM Kisan केवल आर्थिक मदद नहीं बल्कि एग्रो-टेक्नोलॉजी का बड़ा प्लेटफॉर्म बनने जा रहा है। ऐसी खबरें भी हैं कि सरकार कृषि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल करने की भी तैयारी कर रही है। इतना स्पष्ट है कि केंद्र सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना भारतीय कृषि के स्वरूप और किसानों को बड़े पैमाने पर प्रभावित कर रही है।
यह भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi: किन किसानों का आवेदन रद्द करेगी सरकार? की जा सकती है रिकवरी! कौन-कौन हैं लिस्ट में?












Click it and Unblock the Notifications