PM Kisan Yojana 21st Installment: बिहार-यूपी समेत इन राज्यों के किसानों का इंतजार कब होगा खत्म? जानें जवाब
PM Kisan Yojana 21st Installment: केंद्र सरकार की किसानों के लिए प्रमुख योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) है। इसके तहत लगभग 10 करोड़ किसानों के खाते में सालाना 6,000 रुपये की रकम पहुंच रही है। इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन किस्तों में ₹2,000 की राशि दी जाती है। 20वीं किस्त में करीब 9.7 करोड़ किसानों को लाभ मिला था। सरकारी अनुमान है कि इस बार इस आंकड़े में थोड़ी वृद्धि हो सकती है और यह संख्या 10 करोड़ के करीब होगी।
पात्र किसान बेसब्री से 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे है। सरकार की तरफ से इस किस्त को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। कृषि मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सरकार अक्टूबर में 21वीं किस्त जारी करने की तैयारी में है। दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार से पहले किस्त जारी की जा सकती है। इससे जुड़े सभी जरूरी अपडेट जान लें।

PM Kisan Yojana के तहत किन्हें मिलेगा लाभ?
सरकार की योजना के तहत सिर्फ वही किसान इसका लाभ ले सकेंगे, जिन्होंने पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी कर ली है। साथ ही, जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है। बिना ई-केवाईसी के किसानों के खाते में पैसा नहीं आएगा। इसके अलावा, यह योजना सिर्फ छोटे किसानों के लिए है जिनके पास काफी कम कृषि भूमि है। बड़े किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।
यह भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi: बिना रजिस्ट्री नहीं आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त, कौन से डाक्यूमेंट्स की है जरुरत?
PM Kisan Yojana 21st Installment कब जारी होगी?
सरकार की ओर से अब तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है कि 21वीं किस्त कब जारी होगी। हालांकि, मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि दशहरा के बाद अक्टूबर के किसी भी सप्ताह में किस्त जारी की जा सकती है। ऐसी संभावना भी है कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह किस्त बिहार या बंगाल से जारी कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana 21st Installment जारी होने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
⦁ कृषि मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, 5 अक्टूबर 2025 के बाद किसी भी दिन राशि जारी किए जाने का ऐलान किया जा सकता है।
⦁ यह योजना सीधे लाभार्थी हस्तांतरण (Direct Benefit Transfer) के जरिए दी जाती है। पैसे पात्र किसानों के बैंक खातों में जाएगी।
⦁ पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर 'Beneficiary Status' सेक्शन में अपना आधार नंबर डालकर स्टेटस देखा जा सकता है।
⦁ जिन किसानों का ई-केवाइसी अभी तक पूरा नहीं हुआ है, वह तत्काल इसे पूरा कर लें। सरकार की कोशिश है कि त्योहारों और रबी की फसल की बुआई के मौसम से पहले राहत राशि किसानों तक पहुंच जाए।
यह भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi: किन किसानों का आवेदन रद्द करेगी सरकार? की जा सकती है रिकवरी! कौन-कौन हैं लिस्ट में?












Click it and Unblock the Notifications