Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM-KISAN Scheme: मोदी की स्कीम कितनी हिट? जानिए पीएम किसान सम्मान योजना में अबतक कितनों को मिला लाभ

PM-KISAN Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार देश की बागडोर संभालने के बाद उनका बड़ा फोकस किसानों की आय बढ़ाने पर है। अपने पिछले दो कार्यकालों में किसानों के लिए कई योजनाएं लागू करने के बाद, पीएम मोदी ने फिर से इस दिशा में कदम उठाने की बात कही है।

इसी के तहत केंद्र सरकार ने 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN Yojana) शुरू की थी। यह योजना किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।

PM-KISAN Yojana

क्या है PM-KISAN योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं। यह राशि तीन किश्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। हर चार महीने में 2000 रुपये की किश्त किसानों के खाते में पहुंचती है।
ये भी पढ़ें: PM-KISAN Scheme: कब आएगी किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त? जानिए लेटेस्ट अपडेट

केंद्र सरकार का दावा है कि इस योजना में पूरी पारदर्शिता रखी गई है। बिचौलियों की भूमिका को खत्म कर दिया गया है ताकि पैसा सीधे किसानों तक पहुंचे और भ्रष्टाचार न हो।

अब तक कितना पैसा पहुंचा किसानों के पास?

पब्लिक इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2023 तक पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार ने करीब 2.60 लाख करोड़ रुपये 11 करोड़ किसानों को दिए हैं। यह योजना देश के कोने-कोने में लागू है और किसानों को इसका फायदा हो रहा है।

2023 में लोकसभा में पेश एक रिपोर्ट में पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया था कि अलग-अलग राज्यों में कितने किसान इस योजना के लाभार्थी हैं। आंकड़े बताते हैं कि इस योजना ने देशभर के किसानों को बड़ी राहत दी है।

PM-KISAN योजना के लाभार्थियों की लिस्ट

राज्य FY 2018-19 FY 2019-20 FY 2020-21 FY 2021-22 FY 2022-23 FY 2023-24 (31st जुलाई 2023 तक)
1
आंध्र प्रदेश 33,16,854 50,31,470 49,45,845 46,18,283 47,82,509 41,35,131
2
असम 11,55,408 27,24,021 19,02,296 16,69,706 9,17,349 8,75,203
3
बिहार 2,50,812 62,13,753 77,45,589 82,93,339 83,54,595 75,66,322
4
छत्तीसगढ़ 1,13,042 21,20,833 30,14,415 32,56,736 29,45,209 20,24,062
5
गोवा 2,439 8,730 9,680 9,451 9,118 5,663
6
गुजरात 28,59,550 51,89,570 56,69,073 58,84,289 59,61,296 45,17,823
7
हरियाणा 9,66,454 16,51,975 18,77,573 18,85,795 18,62,362 15,36,690
8
हिमाचल प्रदेश
4,57,032 8,86,568 9,18,875 9,51,384 9,46,568 7,38,113
9
जम्मू कश्मीर 4,57,861 9,89,801 11,49,567 11,19,284 11,07,064 7,31,489
10
झारखंड 5,63,642 15,07,690 23,82,894 17,85,101 22,61,419 13,02,842
11
कर्नाटक 19,872 50,79,278 53,84,844 53,10,984 51,89,062 49,34,483
12
केरल 9,57,982 29,47,160 34,88,754 35,58,098 34,97,724 23,40,980
13
मध्य प्रदेश 9,288 65,53,531 82,72,406 85,42,655 85,39,843 76,42,635
14
महाराष्ट्र 21,84,073 92,38,725 1,08,22,008 1,05,36,980
1,04,51,126
85,60,082
15
ओडिशा 9,73,860 36,10,474 25,55,023 33,02,891 33,88,102 26,93,118
16
पंजाब 11,81,206 23,14,347 19,09,417 17,75,305 17,07,198 8,56,639
17
राजस्थान 64,977 56,32,554 67,66,430 73,27,319 72,59,624 56,88,783
18
तमिलनाडु 21,61,268 37,50,066 44,58,723 37,81,819 32,29,940 20,95,315
19
तेलंगना 20,27,893 35,24,059 36,38,250 36,52,568 35,81,172 29,50,888
20
उत्तर प्रदेश 1,11,93,799 2,03,92,039 2,35,75,708 2,45,56,300
2,42,98,615
1,86,53,967
21
उत्तराखंड 4,15,409 7,59,942 8,62,054 8,97,748 9,00,557 7,59,553
22
पश्चिम बंगाल - - - 46,44,261 48,69,233 44,70,797
Sub-Total: 3,13,32,721 9,01,26,586
10,13,49,424
10,73,60,296
10,60,59,685
8,50,80,578
अन्य राज्यों/UTs का टोटल:
2,82,864 9,86,388 14,22,374 12,09,622 11,03,920 5,81,895
ग्रैंड टोटल:
3,16,15,585
9,11,12,974
10,27,71,798
10,85,69,918
10,71,63,605
8,56,62,473

कई किसानों को नहीं मिल पाई PM-KISAN की किश्त

हालांकि, इस योजना के तहत कुछ किसानों को अभी तक उनकी किश्तें नहीं मिल पाई हैं। तकनीकी कारणों की वजह से कई किसानों के बैंक खाते में पैसे नहीं पहुंच पा रहे हैं। यह समस्या कई राज्यों में देखने को मिली है, जहां पात्र किसानों को भी महीनों से किश्त का इंतजार है।

तकनीक को बनाना होगा और आसान

डिजिटल इंडिया के तहत तकनीकी प्रक्रियाएं तेज और पारदर्शी होने के बावजूद, कई बार जमीनी स्तर पर तकनीकी समस्याएं किसानों के लिए बाधा बन जाती हैं। सरकार की असली परीक्षा यह होगी कि वह तकनीक को सरल बनाकर इन समस्याओं को कैसे हल करती है।

भविष्य के लिए उम्मीदें

केंद्र सरकार ने बार-बार यह भरोसा दिलाया है कि वह किसानों की आय को दोगुना करने और उनकी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में सरकार इन चुनौतियों से कैसे निपटती है और किसानों को योजना का अधिकतम लाभ कैसे दिलाती है।
ये भी पढ़ें: PM Aawas Yojana: दूसरे चरण का सर्वे हुआ शुरू, ये है नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+