PM Kisan Yojana: नहीं भरी लोन की किस्त तो बैंक रोक लेगा पीएम किसान के पैसे? क्या कहता है नियम?
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देशभर में किसानों को मिलने वाली आर्थिक सहायता योजनाओं में पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) सबसे बड़ी और लोकप्रिय योजना है। इसमें हर साल 6,000 रुपये की सीधी मदद किसानों के खाते में भेजी जाती है।
ज्यादातर किसान इस पैसे का इस्तेमाल बीज, खाद, दवाई या खेती के जरूरी खर्चों में करते हैं। इसी क्रम में योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को किसानों के खातों में भेज दी गई। खेती-किसानी के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से लोन लेने की सुविधा भी उपलब्ध है।

लेकिन कई बार ग्रामीण इलाकों में ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां बैंक या ऋण समितियां किसानों की राशि रोक लेती हैं, खासकर तब जब किसान किसी लोन की किस्त समय पर जमा नहीं कर पाते। ऐसी स्थिति में किसानों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या बैंक को सरकार द्वारा भेजी गई यह सहायता रोकने का अधिकार है?
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेंगे पीएम किसान की 22वीं किस्त के पैसे, अभी निपटाएं ये जरूरी काम
तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में सामने आया एक मामला इसी सवाल का बड़ा और स्पष्ट जवाब देता है और यह फैसला आने वाले समय में लाखों किसानों के लिए राहत बन सकता है। लेकिन कई किसानों में यह सवाल बना रहता है कि अगर बैंक का लोन नहीं चुका पाए, तो क्या बैंक पीएम किसान का पैसा रोक सकता है?
नीलगिरी में किसान का पीएम किसान का पैसा रोका गया
नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, नीलगिरी जिले के किसान के. भोजराज के खाते में पीएम किसान योजना के तहत 16,000 रुपये आए थे। लेकिन जिस सहकारी बैंक से उन्होंने लोन लिया था, वह चुकाया नहीं जा सका। बैंक ने इसी वजह से सरकार की ओर से आए पैसे को रोक लिया। किसान ने इसे गलत मानते हुए मामला जिले के उपभोक्ता निवारण आयोग में पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त पर किसानों की नजर, क्या सरकार बढ़ाएगी पीएम किसान किस्त की रकम?
आयोग का बड़ा फैसला: बैंक के पास कोई अधिकार नहीं
रिपोर्ट के अनुसार आयोग ने सुनवाई के बाद साफ कहा कि किसी भी बैंक के पास पीएम किसान सम्मान निधि जैसी सरकारी सहायता को रोकने का अधिकार नहीं है, चाहे किसान ने बैंक का लोन चुकाया हो या नहीं। आयोग ने बैंक को निर्देश दिया कि वह तुरंत किसान को 16,000 रुपये वापस जारी करे। बैंक ने तर्क दिया कि किसान का ई-केवाईसी पूरा नहीं था और लोन भी बकाया था। लेकिन आयोग ने इसे मानने से इनकार कर दिया। फैसले के अनुसार:
- बैंक किसान को 16,000 रुपये तुरंत देगा
- साथ ही परेशानी पहुंचाने के लिए 2,000 रुपये हर्जाने के रूप में भी देगा
- इस निर्णय को किसानों के हित में बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
किन वजहों से रुक सकता है पीएम किसान का पैसा?
आयोग के फैसले से यह तो स्पष्ट है कि बैंक लोन बकाया होना पीएम किसान का पैसा रोकने का कारण नहीं बन सकता। लेकिन कुछ स्थितियों में किस्त रुक सकती है:
1. ई-केवाईसी पूरा नहीं
यदि किसान का e-KYC नहीं हुआ है, तो किस्त रोक दी जाती है।
2. आधार-बैंक लिंक न होना
DBT भुगतान के लिए बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है।
3. पात्रता पूरी न होना
जिन किसानों का फार्मर आईडी नहीं बना या पात्रता की शर्तें पूरी नहीं हुईं, उनका पैसा भी नहीं आएगा।
4. गलत जानकारी देना
भूमि रिकॉर्ड या दस्तावेज़ गलत होने पर किस्त रोक दी जाती है।
सरकार ने साफ कहा है कि लाभ केवल पात्र किसानों को ही मिलेगा। इसलिए 22वीं किस्त आने से पहले किसान इन महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को पूरा कर लें।
ये भी पढ़ें: PM Kisan 22nd Installment: रुक जाएगा पीएम किसान की 22वीं किस्त का पैसा, आज ही पूरा करें ये जरूरी काम












Click it and Unblock the Notifications