PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त पर किसानों की नजर, क्या सरकार बढ़ाएगी पीएम किसान किस्त की रकम?
PM Kisan 22nd Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसी सहारे से कम नहीं है। खेती-बाड़ी की बढ़ती लागत, महंगाई का दबाव और मौसम की अनिश्चितता-इन सबके बीच यह योजना किसानों को समय-समय पर आर्थिक राहत देती है। इसी राहत के बीच अब किसानों में एक नया सवाल तेजी से उठ रहा है कि क्या इस बार किस्त की राशि 2000 रुपये से बढ़कर 3000 रुपये हो जाएगी?
22वीं किस्त को लेकर चर्चाएं ज़ोर पकड़ चुकी हैं, और खेत-खलिहान से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह इस संभावित बढ़ोतरी की चर्चा हो रही है। अगर आप भी किसान हैं और इस योजना से जुड़े हैं, तो आपके मन में भी यह सवाल जरूर होगा कि क्या इस बार किस्त की रकम 2000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये होने वाली है। लेकिन क्या वाकई सरकार ऐसा कोई बड़ा फैसला लेने जा रही है? आइए जानते हैं पूरी जानकारी...

अभी कितनी मिलती है किस्त?
पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल तीन किस्तों में 6000 रुपये दिए जाते हैं। हर किस्त 2000 रुपये की होती है और यह रकम सीधे किसान के बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी जाती है। अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं। 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी की गई थी। अब किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Scheme: पीएम किसान के 1.54 करोड़ ट्रांजेक्शन कैसे हुए फेल? खाते में कब आती है अटकी हुई किस्त?
किस्त बढ़ने की खबरें क्यों फैली?
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सरकार किसानों की किस्त 2000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये कर सकती है। इस बार चर्चा इसलिए तेज हुई है क्योंकि-
- महंगाई लगातार बढ़ रही है,
- किसान संगठनों की मांग बढ़ी है,
- और कई राज्यों में चुनावी माहौल भी चल रहा है।
हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यानी फिलहाल यह सिर्फ चर्चा है, लेकिन उम्मीदें जरूर बढ़ी हुई हैं कि आने वाली 22वीं किस्त में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।
पीएम किसान की किस्त कैसे मिलती है?
यह योजना पूरी तरह DBT प्रणाली पर आधारित है। किसानों के खाते में पैसे सीधे केंद्र सरकार की ओर से भेजे जाते हैं। हर किस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं जारी करते हैं, और इसे ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाता है।
किस्त पाने के लिए कौन-कौन से जरूरी काम?
पीएम किसान योजना की राशि पाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी कार्य समय पर पूरा करना पड़ता है। अगर ये काम अधूरे रह जाते हैं, तो किस्त रुक सकती है।
1. e-KYC
योजना की ई-केवाईसी कराना जरूरी है। इसे आप नजदीकी CSC सेंटर से करवा सकते हैं या फिर pmkisan.gov.in पर जाकर खुद भी कर सकते हैं।
2. भू-सत्यापन
किसानों को भूमि की सत्यापन प्रक्रिया पूरी करवानी होती है। इसी से यह तय होता है कि किसान योजना के पात्र हैं या नहीं।
3. आधार लिंकिंग
आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है। अगर यह लिंकिंग पूरी नहीं है, तो किस्त आपके खाते में नहीं आएगी।
22वीं किस्त कब आएगी?
हालांकि किस्त की तिथि सरकार की ओर से तय की जाती है, लेकिन आमतौर पर तीन-तीन महीने के अंतराल पर राशि भेजी जाती है। किसानों को उम्मीद है कि 22वीं किस्त जल्द जारी हो सकती है। अब देखना यह होगा कि क्या इस बार किस्त की राशि बढ़ती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications