PM Kisan Samman Nidhi की 20वीं किस्त जल्द! चेक करें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं?

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! केंद्र सरकार की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में शामिल पीएम किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 20वीं किस्त जून 2025 में कभी भी आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो सकती है। हर बार की तरह इस बार भी एलिजिबल (Eligible) किसानों को ₹2000 की सहायता राशि दी जाएगी।

लेकिन इस बार पैसा तभी आएगा, जब आपकी डिटेल्स सही हों और आपका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में मौजूद हो। तो किस्त का इंतजार छोड़िए और फटाफट चेक कीजिए कि आपका नाम लिस्ट में है या कट गया?

pm kisan samman nidhi

PM Kisan Samman Nidhi: 20वीं किस्त पर क्या है अपडेट?
हर बार की तरह इस बार भी सरकार जून में ही किस्त भेज सकती है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं हुई है। इसलिए अलर्ट रहना जरूरी है। दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) एक केंद्रीय योजना है जिसके तहत योग्य किसानों को सालाना ₹6000 की सहायता मिलती है, जो तीन बराबर किस्तों में सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।

PM Kisan Samman Nidhi योजना के पात्र कौन हैं?

  • 1. जिनके पास खुद की खेती वाली जमीन है
  • 2. जमीन का रिकॉर्ड सरकार के पास सही होना चाहिए
  • 3. किसान भारत का नागरिक होना चाहिए
  • 4. छोटे और सीमांत किसान भी पात्र हैं

PM Kisan Samman Nidhi योजना के पात्र कौन नहीं हैं?

  • 1. अगर जमीन किसी संस्था/ट्रस्ट के नाम है- तो वे पात्र नहीं हैं।
  • 2. अगर आप सरकारी नौकरी में हैं (Class 1, 2, 3) तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी छोड़कर)।
  • 3. डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, CA जैसे प्रोफेशनल्स पात्र नहीं हैं
  • 4. अगर आप इनकम टैक्स भरते हैं तो पात्र नहीं हैं

PM Kisan: बेनिफिशियरी लिस्ट में कैसे चेक करें नाम?

किस्त पाने से पहले यह जरूरी है कि आपका नाम लिस्ट में हो। इसके लिए यह स्टेप्स फॉलो करें:

  • 1.सबसे पहले PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट (www.pmkisan.gov.in) या फिर (https://www.pmkisan.gov.in) पर जाएं
  • 2. अब होम पेज पर Farmers Corner में जाएं
  • 3. अब Beneficiary List पर क्लिक करें
  • 4. अब अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव सेलेक्ट करें
  • 5. Get Report पर क्लिक करें और देखें कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं

PM Kisan Samman Nidhi: डिटेल्स अपडेट करना क्यों जरूरी है?
किस्त आने के बाद बहुत से किसानों की शिकायत रहती है कि वे योजना के लिए पात्र थे फिर भी उनके खाते में दो हजार रुपए नहीं आए। तो ऐसे लोगों के लिए ये जानना जरूरी है कि अगर आपकी बैंक या आधार की जानकारी गलत है, तो किस्त अटक सकती है। इसलिए ये दोनों चीजें अपडेट रखें, ताकि पेमेंट में कोई देरी न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+