लॉकडाउन में प्रभावित नहीं हुई खेती, अब तक 9.39 करोड़ किसानों को 17986 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए- नरेंद्र तोमर
नई दिल्ली। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार समय-समय पर इस बात की कोशिश करती रही है कि सरकार के खजाने का पैसा किसान और कृषि दोनों के लिए उपलब्ध रहे, इसलिए पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने PM किसान सम्मान निधि योजना का आरंभ किया। आरंभ से लेकर आज की तारीख तक देखें तो इस योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में 71,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। किसानों की संख्या 9.39 करोड़ है। प्रधानमंत्री किसान निधि ने इस COVID19 के दौरान भी किसानों को काफी लाभान्वित किया है। कृषि विभाग ने 24 मार्च से अब तक किसानों को 17986 करोड़ ट्रांसफर किया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने बताया कि देश में जरूरत से ज्यादा खाद्यान्न उत्पादन हो रहा है। लॉकडाउन की स्थिति में भी गृष्मकालीन फसलों की बुआई पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा और इस वर्ष भी लक्ष्य से ज्यादा खाद्यान्न उत्पादन होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में खेती-किसानी का काम प्रभावित नहीं हो, इसकी सारी व्यवस्था हुई है। बुआई से लेकर कटाई का काम सुचारू रूप से चल रहा है और किसानों से अन्न खरीदे भी जा रहे हैं।
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) has benefited farmers immensely even during this #COVID19 as
— ANI (@ANI) April 29, 2020
Department of Agriculture has transferred Rs. 17986 crore to farmers since 24th March: Union Agriculture Minister Narendra Tomar pic.twitter.com/C3NjPcspKy
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रेल मंत्रालय ने 67 मार्गों पर 60 माल गाड़ियां चलाईं। पहले रेल तभी चलती थी जब उसकी क्षमता तक माल मिल जाए, लेकिन अब सवारी गाड़ी की तरह ही माल गाड़ियां भी समय से खुल रही हैं। उन्होंने कहा, 'लॉकडाउन में हर क्षेत्र प्रभावित हुआ है, लेकिन खाद्यान्न, सब्जियां, दूध आदि की कोई कमी नहीं हो रही है और न ही इनके दाम बढ़े हैं।' उन्होंने कहा कि जीडीपी में कृषि का योगदान 3.7% रहा है और आने वाले वक्त में भी यह कम नहीं होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि पहले ग्रामीण और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था एक दूसरे के पूरक थी, इस कारण अभावों की पूर्ति होती रहती थी। हालांकि, बदलते वक्त के साथ-साथ अर्थव्यवस्था का आधार पर भी बदल गया जिसके गलत परिणाम सामने आते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications