PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त से पहले सरकार की सख्ती, काटे गए 30 लाख नाम, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
PM Kisan Beneficiary List: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए फरवरी का महीना बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों की नजरें अब योजना की 22वीं किस्त पर टिकी हैं। हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्रीय बजट 2026 के बाद फरवरी के आखिरी हफ्ते तक किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जा सकती है।
पिछली किस्त (पीएम किसान 21वीं किस्त) के दौरान सरकार ने सख्ती दिखाते हुए करीब 30 लाख अपात्र लोगों के नाम लिस्ट से हटा दिए थे, जिससे हड़कंप मच गया था। ऐसे में, अगली किस्त का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपनी ई-केवाईसी और स्टेटस (PM Kisan e-KYC and Status) की जांच समय रहते कर लेनी चाहिए ताकि ऐन वक्त पर पैसा न रुके।

PM Kisan: पिछली किस्त में क्यों कटे 30 लाख किसानों के नाम?
पीएम किसान की 21वीं किस्त जारी होने से पहले सरकार ने लाभार्थियों की सूची का बारीकी से मिलान किया था। इस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए-
- नियमों का उल्लंघन: कई मामलों में एक ही परिवार के पति और पत्नी, दोनों योजना का लाभ ले रहे थे, जो कि नियमों के खिलाफ है।
- नाबालिग लाभार्थी: कुछ जगहों पर नाबालिग सदस्यों के खातों में भी पैसे भेजे जा रहे थे।
- फिजिकल वेरिफिकेशन: फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे लोग मिले जो पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करते थे। इसी कारण से लाखों किसानों की किस्तें रोक दी गई थीं।
ये भी पढ़ें: PM Kisan 22nd Installment: फरवरी में आएंगे पीएम किसान के पैसे! क्या-क्या हैं किस्त पाने की जरूरी शर्तें?
विलेज लिस्ट में अपना नाम ऐसे देखें (PM Kisan Village List)
अगर आप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आगामी किस्त आपको मिलेगी या नहीं, तो आप अपने पूरे गांव की सूची ऑनलाइन देख सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Beneficiary List' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव चुनना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद 'Get Report' पर क्लिक करें। आपके सामने आपके गांव के सभी पात्र किसानों की लिस्ट आ जाएगी।
PM Kisan Beneficiary List: लिस्ट में नाम न होने पर क्या करें?
यदि गांव की सूची में आपका नाम नहीं दिख रहा है, तो चिंता न करें। आप वेबसाइट पर 'Know Your Status' विकल्प के जरिए अपना व्यक्तिगत स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा और मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा। अगर स्टेटस में कोई तकनीकी कमी या 'अपात्र' (Ineligible) लिखा आ रहा है, तो तुरंत अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क कर उसे ठीक करवाएं।
PM Kisan List से नाम कटने की 5 बड़ी वजहें, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?
अगर आप भी इन में से कोई गलती कर रहे हैं तो आपकी पीएम किसान की आगामी किस्त रुक सकती है। बेहतर होगा कि समय रहते आप गलती सुधार लें। यहां उन बातों कि लिस्ट दी गई है जिस वजह से सरकार किसानों को योजना से बाहर कर रही है-
पात्रता की कमी: सरकारी कर्मचारी या आयकर भरने वाले किसान इस योजना के पात्र नहीं हैं।
ई-केवाईसी (e-KYC): जिन किसानों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, उनका पैसा अटक सकता है।
फार्मर रजिस्ट्री: नई गाइडलाइंस के अनुसार फार्मर रजिस्ट्री न होने पर नाम हटाया जा सकता है।
एक परिवार-एक लाभ: परिवार में केवल एक ही व्यक्ति को किस्त मिल सकती है।
बैंक खाता लिंक न होना: आधार कार्ड और बैंक खाते का आपस में लिंक (NPCI Mapping) होना अनिवार्य है।
PM Kisan 22nd Installment Date: कब तक आएगी 22वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की किस्तें आमतौर पर हर चार महीने के अंतराल पर आती हैं। जानकारों का मानना है कि बजट सत्र की व्यस्तता और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के चलते 22वीं किस्त फरवरी के आखिरी हफ्ते तक जारी हो सकती है। चूंकि सरकार ने अभी कोई पक्की तारीख घोषित नहीं की है, इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपना स्टेटस समय-समय पर अपडेट रखें।
ये भी पढ़ें: PM Kisan: जनवरी या फरवरी, कब जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त? अटक ना जाए आपका पैसा अभी करें चेक












Click it and Unblock the Notifications