PM Kisan: जनवरी या फरवरी, कब जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त? अटक ना जाए आपका पैसा अभी करें चेक
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना, 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' (PM-Kisan) एक बार फिर चर्चा में है। अब तक इस योजना के जरिए पात्र किसानों को 21 किस्तें सफलतापूर्वक हस्तांतरित की जा चुकी हैं, जिससे उन्हें खेती-किसानी की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में बड़ी राहत मिली है। अब देशभर के लाभार्थी किसानों को अपनी 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है।
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले रिकॉर्ड्स को देखें तो यह इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। माना जा रहा है कि सरकार फरवरी 2026 में किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की अगली किस्त सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से भेज सकती है। हालांकि, इस राशि का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) और भू-सत्यापन जैसी जरूरी प्रक्रियाएं समय रहते पूरी कर ली हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में जमा की जाती है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi Yojana: दूसरों की जमीन पर खेती करने वालों को मिलेगी 22वीं किस्त? क्या कहता है नियम
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 22वीं किस्त कब तक आ सकती है?
हालांकि सरकार ने अभी तक 22वीं किस्त जारी करने की किसी सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछली किस्तों के अंतराल को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं:
पिछला रिकॉर्ड: 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी की गई थी।
चार महीने का अंतराल: पीएम किसान की किस्तें आमतौर पर हर चार महीने में आती हैं। नवंबर के बाद चार महीने का चक्र फरवरी 2026 में पूरा हो रहा है।
उम्मीद: जानकारों का मानना है कि फरवरी की शुरुआत या मध्य तक सरकार तारीख का ऐलान कर सकती है।
PM Kisan Yojana: क्यों अटक सकती है आपकी किस्त?
अक्सर कई किसान पात्र होने के बावजूद किस्त से वंचित रह जाते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपकी 22वीं किस्त बिना किसी रुकावट के आए, तो नीचे दिए गए तीन काम तुरंत जांच लें:
ई-केवाईसी (e-KYC): सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी है। इसे पीएम किसान पोर्टल या नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर से पूरा किया जा सकता है।
भू-सत्यापन (Land Sidings): आपके आवेदन में दर्ज जमीन का रिकॉर्ड भौतिक रूप से सत्यापित होना चाहिए। यदि यह 'No' है, तो किस्त रुक जाएगी।
DBT और आधार लिंकिंग: आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और उसमें डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) की सुविधा इनेबल होनी चाहिए।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: कैसे चेक करें अपना स्टेटस?
किसान भाई योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं:
- 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- कैप्चा कोड डालकर 'Get Data' पर क्लिक करें।
यहां आप देख पाएंगे कि आपकी ई-केवाईसी और लैंड सीडिंग की स्थिति क्या है।












Click it and Unblock the Notifications