PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर! इन लोगों के खाते में आएंगे 4,000 रुपये

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए पिछली किस्त से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। देशभर में कई ऐसे किसान हैं, जिनके खाते में 23वीं किस्त के 2,000 रुपये अब तक नहीं पहुंचे हैं। किसी का भुगतान e-KYC अधूरी होने के कारण रुका है तो किसी के जमीन के रिकॉर्ड या बैंक डिटेल में गड़बड़ी है।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर 23वीं किस्त बाद में जारी होती है तो क्या वह 24वीं किस्त के साथ मिल सकती है? पात्रता पूरी होने और रुकी हुई किस्त की समस्या दूर होने पर बकाया रकम मिलने की संभावना रहती है। ऐसे में कुछ किसानों को अगली किस्त के साथ 4,000 रुपये मिल सकते हैं।

PM Kisan 24th Installment

23वीं किस्त अटकी है तो क्या मिलेंगे 4,000 रुपये?

PM Kisan योजना के तहत पात्र किसानों को साल में कुल 6,000 रुपये मिलते हैं। यह पैसा तीन किस्तों में 2,000-2,000 रुपये करके बैंक खाते में भेजा जाता है। अगर किसी पात्र किसान की 23वीं किस्त किसी तकनीकी समस्या या जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से रुक गई थी और अब वह समस्या ठीक हो चुकी है, तो बकाया 2,000 रुपये बाद की किस्त के साथ मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त से पहले पीएम किसान योजना के लिए कैसे करें नए आवेदन? ये रहा स्टेप-बाय-बाय प्रोसेस

यानी अगर किसान 24वीं किस्त के लिए भी पात्र है और उसकी पिछली किस्त का भुगतान बाकी है, तो खाते में 2,000 रुपये की जगह 4,000 रुपये आने की संभावना हो सकती है। हालांकि, यह फायदा सभी किसानों को नहीं मिलेगा।

e-KYC नहीं हुई तो अटक सकता है पैसा

किस्त रुकने की सबसे बड़ी वजहों में e-KYC का पूरा नहीं होना शामिल है। PM Kisan का लाभ लेने वाले किसानों के लिए e-KYC पूरी करना जरूरी है। अगर आपकी e-KYC अभी तक पूरी नहीं हुई है, तो इसे PM Kisan के आधिकारिक पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर के जरिए पूरा कराया जा सकता है।

जमीन का रिकॉर्ड भी होना चाहिए सही

कई किसानों की किस्त e-KYC पूरी होने के बाद भी अटक जाती है। इसकी वजह Land Seeding से जुड़ी समस्या हो सकती है। किसान के नाम की जमीन का रिकॉर्ड सरकारी रिकॉर्ड से सही तरीके से जुड़ा होना जरूरी है। अगर Land Seeding में दिक्कत दिखाई दे रही है तो किसान अपने क्षेत्र के पटवारी, लेखपाल या संबंधित राजस्व अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

आधार और बैंक खाते में गलती न हो

PM Kisan की रकम DBT के जरिए सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। इसलिए किसान के बैंक खाते की जानकारी सही होना जरूरी है। आधार लिंक न होने, DBT एक्टिव न होने, गलत अकाउंट नंबर या IFSC जैसी वजहों से भी भुगतान अटक सकता है। इसके साथ ही Farmer ID और सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज नाम की जानकारी भी सही होनी चाहिए।

24वीं किस्त कब आएगी?

अभी तक सरकार ने PM Kisan की 24वीं किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। योजना की पिछली किस्तों के बीच करीब चार महीने का अंतर रहा है। इसी पैटर्न के आधार पर 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 के आसपास आने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, किसानों को तारीख के लिए सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

किसान PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Know Your Status विकल्प के जरिए अपना स्टेटस देख सकते हैं। रजिस्ट्रेशन नंबर डालने के बाद यहां e-KYC, Land Seeding और Eligibility Status जैसी जानकारी दिखाई देती है। अगर इनमें से किसी जरूरी प्रक्रिया के सामने 'No' लिखा है तो पहले उस समस्या को ठीक कराना चाहिए।

23वीं किस्त नहीं मिली तो क्या करें?

अगर 23वीं किस्त अब तक नहीं आई है तो सबसे पहले e-KYC, Land Seeding, आधार और बैंक खाते की जानकारी जांचें। अगर इनमें कोई कमी है तो उसे जल्द से जल्द ठीक कराएं।

जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगर किसान योजना के लिए पात्र पाया जाता है, तो रुकी हुई किस्त मिलने की संभावना रहती है। इसके बावजूद भुगतान में परेशानी बनी रहती है तो किसान PM Kisan की आधिकारिक हेल्पलाइन या जिला कृषि कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: क्या आपने भी किया था पीएम आवास योजना में आवेदन? सितंबर से शुरू होने जा रहा है फ्लैट्स का आवंटन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+