PM Kisan Status: 27 लाख किसानों को मिले 2-2 हजार, करोड़ों को अब भी है 21वीं किस्त का इंतजार, कब आएंगे पैसे?
PM Kisan 21st Installment Status: देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद तीन किस्तों में मिलती है। हर किस्त 2,000 रुपये की होती है, जो सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
इस बार हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के किसानों को यह राशि पहले ही भेज दी गई है। अब बाकी राज्यों के किसान भी दिवाली से पहले इस राहत की उम्मीद कर सकते हैं। अगर सब कुछ समय पर हुआ, तो यह पैसा उनके लिए त्योहार से पहले एक बड़ा तोहफा साबित हो सकता है।

बाकी राज्यों को भी जल्द मिल सकता है पैसा
अब सवाल यह है कि देश के बाकी किसानों के खातों में पैसा कब आएगा। पिछले रिकॉर्ड देखें तो सरकार अगस्त से नवंबर के बीच ही किस्त जारी करती रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि दिवाली (21 अक्टूबर 2025) से पहले किसानों को यह तोहफा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: नहीं किया ये प्रोसेस पूरा तो रूक जाएगी पीएम किसान की किस्त, कब है लास्ट डेट?
26 सितंबर को केंद्र सरकार ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के पात्र किसानों को 21वीं किस्त भेजी गई।करीब 27 लाख से ज्यादा पात्र किसानों के खाते में सीधा 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इससे प्रभावित किसानों को तत्काल आर्थिक मदद पहुंचाई जा सके। अब बाकी के राज्यों के करोड़ों किसान इस राशि का इंतजार कर रहे हैं।
किसानों को क्या करना होगा?
सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे अपने PM Kisan खाते और बैंक डिटेल्स को समय पर अपडेट रखें। अगर जानकारी अधूरी या गलत रही तो पैसा अटक सकता है। इसलिए किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने आधार और बैंक अकाउंट की जानकारी जांच लें।
कैसे करें KYC अपडेट?
किसानों के लिए PM-Kisan योजना में e-KYC पूरा करना अब आसान हो गया है। इसे ऑनलाइन या मोबाइल ऐप के जरिए किया जा सकता है।
- PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (pmkisan.gov.in)
- "Farmers Corner" पर क्लिक करें।
- "e-KYC" विकल्प चुनें।
- अपना आधार नंबर डालें और "Get OTP" पर क्लिक करें।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालें और Submit करें।
रजिस्ट्री के बिना नहीं मिलेंगे पैसे
फार्मर रजिस्ट्री करवाना अनिवार्य हो गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 21वीं किस्त और कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका पंजीकरण समय पर पूरा हुआ होगा।
रजिस्ट्री के लिए जरूरी दस्तावेज
किसानों को पंजीकरण कराने के लिए निम्न दस्तावेज़ साथ लाने होंगे:
- आधार कार्ड
- मोबाइल फोन
- खतौनी (भूमि का दस्तावेज)
- इन दस्तावेज़ों के बिना पंजीकरण पूरा नहीं होगा।
अगस्त में आई थी 20वीं किस्त
इससे पहले 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की गई थी। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से 9.71 करोड़ किसानों के खाते में 20,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी थी। अकेले बिहार में ही करीब 75 लाख किसानों को इसका लाभ मिला था।
ये भी पढ़ें: PM Kisan: UP वाले तुरंत देखें! Farmer ID नहीं तो पैसे नहीं! रुक जाएगी 21वीं किस्त, नहीं आएंगे 2000 रुपये












Click it and Unblock the Notifications