PM Kisan 21st Installment: इन किसानों के लिए बंद हो जाएगी पीएम-किसान योजना की राहत, लिस्ट में आप भी तो नहीं?
PM Kisan 21st Installment: देश भर के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। लाखों किसान आशा कर रहे हैं कि सरकार इस किस्त को जल्द ही उनके बैंक खातों में भेजकर उन्हें आर्थिक राहत देगी। यह किस्त खासतौर पर त्योहारों के समय किसानों को खुशखबरी देने वाली साबित हो सकती है।
पीएम किसान की 21वीं किस्त के इंतजार के बीच कुछ मामलों में भुगतान को रोक दिया गया है। इसमें उन किसानों को शामिल किया गया है जिन्होंने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है, या ऐसे परिवार जिनके एक से ज्यादा सदस्य योजना का लाभ ले रहे हैं। सरकार की तरफ से कहा गया है कि इन मामलों की भौतिक जांच पूरी होने तक राशि रोक दी गई है। इससे यह साफ हो जाता है कि योजना का लाभ केवल योग्य और पात्र किसानों तक पहुंचना चाहिए।

क्या हैं पीएम किसान की पात्रता की मुख्य शर्तें?
PM-KISAN योजना के तहत कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि जो किसान 1 फरवरी 2019 के बाद कृषि योग्य जमीन खरीद चुके हैं, वे योजना के लाभ के लिए पात्र नहीं हैं। हालांकि, यह असंगतता सिर्फ पहले पांच सालों के लिए लागू होती है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan की 21वीं किस्त के इंतजार के बीच सामने आई बड़ी लापरवाही, 95 प्रतिशत घरों से होगी वसूली?
सरकारी वेबसाइट पर बताया गया है कि कुछ मामलों को संभावित अनियमितता के तौर पर चिन्हित किया गया है। इनमें शामिल हैं:
- 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदने वाले किसान।
- ऐसे परिवार जहां एक से ज्यादा सदस्य योजना का लाभ ले रहे हैं, जैसे पति-पत्नी या वयस्क और नाबालिग सदस्य।
क्यों रोकी जाएगी पीएम किसान की किस्त?
ऐसे मामलों में भुगतान को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है, और लाभ तभी जारी होगा जब इनकी भौतिक जांच पूरी कर ली जाएगी। विशेषज्ञ कहते हैं कि योजना का सही लाभ केवल योग्य किसानों तक पहुंचे, इसके लिए पात्रता की जांच और निगरानी जरूरी है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan 21st Installment: दिवाली पर किसानों को मिलेगी 21वीं किस्त की सौगात? कब आएंगे पीएम किसान के पैसे?












Click it and Unblock the Notifications