PM Kisan 21st Installment: दिवाली पर किसानों को मिलेगी 21वीं किस्त की सौगात? कब आएंगे पीएम किसान के पैसे?
PM Kisan 21st Installment Date: देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) किसी वरदान से कम नहीं है। केंद्र सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना किसानों को आर्थिक मजबूती देने के लिए चलाई जाती है। ये मदद किसानों को दी जाती है ताकि वे खेती-बाड़ी से जुड़ी जरूरी जरूरतों को पूरा कर सकें। इस योजना के तहत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है।
सालभर में किसानों को कुल 6 हजार रुपये की सहायता मिलती है। अब तक सरकार 20 किस्तें जारी कर चुकी है और लाखों किसानों के खाते में पैसे पहुंच चुके हैं। लेकिन अब सबकी नजरें 21वीं किस्त पर टिकी हैं। आखिर ये किस्त दिवाली से पहले आएगी या फिर त्योहारों के बाद किसानों के खाते में जाएगी? ये सवाल अब सभी किसानों के मन में घूम रहा है।

कुछ राज्यों में पहुंची 21वीं किस्त
पिछली यानी 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की गई थी। इसका लाभ 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला था। अब किसान 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां देशभर के किसानों को अगली किस्त का इंतजार है, वहीं कुछ राज्यों में 21वीं किस्त पहले ही जारी कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: किसानों के लिए ट्रिपल खुशखबरी! पीएम किसान की 21वीं किस्त से पहले मिलेगी 2 और सौगात
हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के किसानों को 26 सितंबर 2025 को यह किस्त मिल चुकी है। इन राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण किसानों को नुकसान हुआ था, इसलिए केंद्र सरकार ने इन इलाकों के किसानों को प्राथमिकता देते हुए किस्त जारी की। करीब 27 लाख से अधिक किसानों को इस राहत का लाभ मिला।
दिवाली से पहले आएगी या बाद में?
अब सवाल है कि बाकी किसानों के खाते में 21वीं किस्त कब आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स में पहले कहा गया था कि सरकार दिवाली से पहले यह किस्त जारी कर सकती है। लेकिन अब 15 अक्तूबर तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में अब यह संभावना बढ़ रही है कि 21वीं किस्त दिवाली के बाद जारी की जा सकती है।
किसानों को करना चाहिए ये काम
अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं तो अपनी ई-केवाईसी (e-KYC), आधार लिंकिंग, और बैंक अकाउंट की जानकारी दोबारा जांच लें। कई बार गलत या अधूरी जानकारी के कारण किस्त अटक जाती है। योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर आप अपनी स्थिति चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त से पहले बड़ी गड़बड़ी का खुलासा, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? नहीं आएंगे पैसे












Click it and Unblock the Notifications