PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त से पहले बड़ी गड़बड़ी का खुलासा, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? नहीं आएंगे पैसे
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 21वीं किस्त का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 4 राज्यों में किसानों को 2-2 हजार रुपये दे दिए गए हैं। ऐसे में देश के बाकी किसानों के मन में सवाल है कि उनको पैसे कब मिलेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिवाली से पहले पीएम किसान की 21वीं किस्त जारी की जा सकती है। 21वीं किस्त से पहले पीएम किसान में बिलासपुर जिले से बड़ा खुलासा हुआ है। जिले में 531 ऐसे लाभार्थी पंजीकृत हैं, जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है। 2018 से अब तक इन नाबालिगों के खातों में करीब 10 लाख 62 हजार रुपये नियमों के खिलाफ भेजे जा चुके हैं। कृषि विभाग अब इन सभी खातों को बंद करने की तैयारी कर रहा है।

यह घटना न सिर्फ योजना के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन दिखाती है, बल्कि इसे लागू करने वाले अधिकारियों की सावधानी पर भी सवाल उठाती है। KYC अपडेट के दौरान यह मामला सामने आया, जिसने कृषि विभाग के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। अब विभाग इन सभी खातों को बंद करने और भविष्य की किस्तों को रोकने की तैयारी कर रहा है।
कैसे हुआ पीएम किसान योजना की इस गड़बड़ी का खुलासा?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद तीन किस्तों में देती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान का होना और उसकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है। 20वीं किस्त जारी होने के बाद जब केंद्र ने लाभार्थियों की अपडेट सूची जारी की, तो पता चला कि बिलासपुर जिले में 531 नाबालिगों का पंजीकरण कर उन्हें योजना का लाभ दिया गया।
ये भी पढ़ें: PM Kisan 21st Installment: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त? इन किसानों को नहीं मिलेंगे पैसे
KYC अपडेट के दौरान यह सामने आया कि इन नाबालिग किसानों को सालाना 6,000 रुपये देने से हर साल 31 लाख 86 हजार रुपये की राशि नियम विरुद्ध खर्च हुई। इसके आधार पर यह साफ हुआ कि जिले में पीएम किसान योजना के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन हुआ है। कृषि विभाग का अनुमान है कि बच्चों के नाम पर पंजीकरण अभिभावकों द्वारा जमीन या अन्य दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करके कराया गया हो। वहीं पंजीकरण के समय नाबालिगों के आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्रों में उम्र की जांच न होने की भी वजह सामने आई है।
आगे की किस्तें रोकने की तैयारी
KYC सूची मिलने के बाद कृषि विभाग ने इन 531 नाबालिग किसानों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। सूची तैयार होने के बाद इन सभी को आगामी किस्तें नहीं दी जाएंगी। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन नाबालिग किसानों को इस वर्ष 21वीं किस्त मिलनी थी, उन्हें वह नहीं मिलेगी। अगर किसी का नाम संदिग्ध सूची में है और उसने अब 18 वर्ष की उम्र पूरी कर ली है, तो उसे विभाग को जानकारी देनी होगी। इसके बाद ही किसान को आधार और राशन कार्ड अपडेट कर KYC पूरी करनी होगी। इसके बाद ही उन्हें 21वीं किस्त का लाभ मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: किसानों के लिए ट्रिपल खुशखबरी! पीएम किसान की 21वीं किस्त से पहले मिलेगी 2 और सौगात












Click it and Unblock the Notifications