राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से घबराए हैं पीएम मोदी, इसलिए हिंदू आतंकवाद के मुद्दे को उठा रहे हैं: शिंदे

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने हिंदू आतंकवाद के मुद्दे पर पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने कभी हिंदू आतंकवाद का मुद्दा नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि मोदी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से घबराए हुए हैं, इसीलिए रोजगार, विकास और किसानों के मुद्दों पर बात करने की बजाए हिंदू आतंकवाद के मुद्दे को उठा रहे हैं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महाराष्‍ट्र में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से घबराए हैं पीएम मोदी, इसलिए हिंदू आतंकवाद के मुद्दे को उठा रहे हैं: शिंदे

इसी पर पलटवार करते हुए सुशील शिंदे ने यह बयान दिया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के वर्धा में चुनाव रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने आरोप लगाया कि हिंदुओं पर आतंकवाद का दाग लगाने का प्रयास कांग्रेस ने किया है। पीएम ने कहा कि वोट-बैंक की राजनीति के लिए एनसीपी और कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि सुशील कुमार शिंदे जब भारत सरकार में मंत्री थे, तो उन्होंने महाराष्ट्र की धरती से हिंदू आतंकवाद की चर्चा की थी। रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, 'आप मुझे बताइए जब आपने हिन्दू आतंकवाद शब्द सुना तो आपको गहरी चोट पहुंची थी की नहीं।

हजारों साल के इतिहास में हिन्दू कभी आतंकवाद करे ऐसी एक भी घटना नहीं है। अंग्रेजी इतिहासकारों ने भी कभी हिन्दू हिंसक हो सकता है इस बात का जिक्र तक नहीं किया। कुछ दिन पहले कोर्ट का फैसला आया है और इस फैसले से कांग्रेस की साजिश की सच्चाई देश के सामने आई है।' प्रधानमंत्री ने कहा, 'कांग्रेस ने हिन्दुओं का जो अपमान किया है, कोटि कोटि जनता को दुनिया के सामने नीचा दिखाने का जो पाप किया है, ऐसी कांग्रेस को माफ किया जा सकता है।

वोट-बैंक की राजनीति के लिए एनसीपी और कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती हैं। इस देश के करोड़ों लोगों पर हिंदू आंतकवाद का दाग लगाने का प्रयास कांग्रेस ने ही किया है। सुशील कुमार शिंदे जब भारत सरकार में मंत्री थे, तो उन्होंने इसी महाराष्ट्र की धरती से हिंदू आतंकवाद की चर्चा की थी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+