तीन तलाक और सबरीमाला मंदिर मामले पर क्या बोले PM मोदी
Recommended Video

नई दिल्ली। साल 2019 के पहले दिन ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई के इंटरव्यू में कई मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने इस इंटरव्यू में सबरीमाला मंदिर और ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल तलाक देश की महिलाओं के सामाजिक न्याय और लैंगिक समानता का विषय है। जबकि सबरीमाला मंदिर मुद्दे को उन्होंने धार्मिक मान्यताओं का मुद्दा बताया।

पीएम ने विपक्ष के उन आरोपों को भी साफ किया, जिसके आधार पर विपक्षी बीजेपी पर दोहरे मापदंड पर काम करने का आरोप लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर जो अध्यादेश संसद में प्रस्तुत किया था उसका मूल कारण लैंगिक समानता की स्थापना करना था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान समेत अधिकतर इस्लामिक देशों में ट्रिपल तलाक बैन है। ये धर्म या आस्था से जुड़ा मुद्दा नहीं बल्कि महिलाओं के सामाजिक न्याय और लैंगिक समानता से जुड़ा मुद्दा से है।
उन्होंने कहा कि आस्था और इस मुद्दे को बिल्कुल अलग रखना होगा। उन्होंने सबरीमाला मंदिर विवाद पर कहा कि पूरे भारत में सभी को समान अधिकार देने की प्रथा रही है, लेकिन कुछ मंदिरों की अपनी मान्यताएं हैं। इन मान्यताओं का दायरा भी छोटा सा है।उन्होंने कहा कि सबरीमाला के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की महिला जज का जो फैसला है उसको बारीकी से पढ़ने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications