'...प्लीज बताइए ना सर, कितनी बार आपको हुआ प्यार?', उपराष्ट्रपति धनखड़ से कांग्रेस सांसद का सवाल

सदन में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्रियों अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह की टिप्पणियों को हटाने पर सवाल किया। राज्यसभा में राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उन्होंने एक ऐसी बात कही

Vice President Jagdeep Dhankhar

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर नेता प्रतिपक्ष के भाषण के कुछ हिस्सों को निकालने को लेकर सदन में मुददा गरमाया हुआ है। सदन में सभापति के फैसले के खिलाफ सदन की एक व्यवस्था के तहत कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के कई हिस्सों को हटाने पर सवाल सभापति के इस निर्णय के पीछे धनखड़ के तर्क को लेकर भी सवाल किये जिसमें उपराष्ट्रपति की एक कविता भी शामिल थी।

Recommended Video

      Rajasthan में Budget पर विवाद, Vasundhara Raje ने Ashok Gehlot पर लगाया बड़ा इल्जाम | वनइंडिया हिंदी

      कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सदन में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्रियों अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह की टिप्पणियों को हटाने के पीछे के कारणों पर सवाल उठाया। शुक्रवार सभापति के निर्णय पर चुटकी लेते हुए उन्होंने वीपी से सवाल एक सवाल किया। जिसमें उन्होंने उपराष्ट्रपति से पूछा कि उन्हें कितनी बार प्यार हुआ है। एमपी प्रमोद तिवारी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ता पर बोल रहे थे।

      एमपी प्रमोद तिवारी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने "आपके प्यार में एक कविता लिखी थी।" इस पर धनखड़ ने पूछा "शेरो शायरी से मोहब्बत होती है या मोहब्बत से शेरो शायरी होती है?" इस पर सासंद प्रमोद तिवारी ने चुटकी लेते हुए कहा, "आपने कितनी बार प्यार किया है?" उन्होंने आगे कहा, "चूंकि हर कोई आपसे प्यार करता है। विपक्ष के नेता ने एक कविता सुनाई है।" कांग्रेस सांसद के इस सवाल पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ केवल मुस्कुराए और कोई उत्तर नहीं दिया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+