#InternationalDayofYoga: भारत संग पूरी दुनिया ने किया योग, स्मृति-शिल्पा-बिपाशा ने भी किए आसन, तस्वीरें

नई दिल्ली। आज पूरा विश्व 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मना रहा है, आज पूरी दुनिया में योगाभ्‍यास के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा के रोहतक में योग किया, मालूम हो कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 के लिए थीम क्लाइमेट एक्शन है।

चलिए तस्‍वीरों में देखते हैं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का अभूतपूर्व नजारा...

5000 लोगों के साथ पीए नरेंद्र मोदी ने किया योग

5000 लोगों के साथ पीए नरेंद्र मोदी ने किया योग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को रांची के प्रभात तारा मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने 35000 लोगों के साथ योग किया, इस मौके पर पीएम मोदी आम जनों को संबोधित भी किया, प्रधानमंत्री ने कहा आज हमारे योग को दुनिया अपना रही है तो हमें योग से जुड़ी रीसर्च पर भी जोर देना होगा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी राष्ट्रपति भवन में योग किया.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी राष्ट्रपति भवन में योग किया.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व भर में योगाभ्यास करने वाले सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएं। योग सम्पूर्ण मानवता को भारत की ओर से उपहार है; यह स्वस्थ जीवन तथा मन और शरीर के बीच के सही संतुलन की कुंजी है। आइए योग के उत्सव का हिस्सा बनें - राष्ट्रपति कोविन्द

नीतीन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में किया योग।

मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में योग किया. उनके साथ उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर लोगों के साथ योग किया।

INS विराट पर जवानों ने किया योग

मुंबई में INS विराट पर भी जवानों ने योग दिवस मनाया. यहां पर सैकड़ों की संख्या में जवानों ने योग किया,ये नजारा अपने आप में काफी अलौकिक था।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

दिल्ली के द्वारका इलाके में आयोग योग समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने भी योगाभ्यास किया।

पीयूष गोयल

पीयूष गोयल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग करते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल काफी खुश दिखाई दिए।

हरियाणा

बॉर्डर सिक्यॉरिटी फोर्स (बीएसएफ) की घुड़सवार टीम ने गुरुग्राम में बीएसएफ शिविर में घोड़ों पर योगाभ्यास किया।

हिमाचल प्रदेश

किन्नौर जिले में भारत-चीन सीमा पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग करते ITBP के जवान।

कर्नाटक

कर्नाटक

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर योग करते पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा।

बिपाशा बसु

बॉलीवुड की हॉट बेब बिपाशा बसु ने भी योग किया, उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

अनुपम खेर

मशहूर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने भी किया योग, सामने आई तस्वीर।

हेमामालिनी

मशहूर फिल्म अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमामालिनी ने किया योग, योगा को बताया अपने जीवन का अहम हिस्सा।

विवेक ओबरॉय

पीएम मोदी के बॉयोपिक में काम करके चर्चा में आए विवेक ओबरॉय ने भी अपने योग करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

सपना चौधरी ने किया योग

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने योग करते हुए अपनी फोटो शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है,सपना अपना फेवरेट वृक्षासन करती नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+