सावधान: प्‍लास्टिक या स्मार्ट आधार कार्ड बनवाया है तो जानिए उसका नुकसान, UIDAI ने किया अलर्ट

Recommended Video

    Aadhaar Card आपने अगर Plastic का या Laminate कराया है तो हो जाएं सावधान | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। अगर आपने प्लास्टिक का आधार कार्ड बनवाया है या फिर बनवाने जा रहे हैं तो पहले इस खबर को ध्यान से पढ़िए। स्मार्ट आधार कार्ड को लेकर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने लोगों को सावधान किया है। अगर आप आप ने भी स्मार्ट आधार कार्ड बनवाया है तो सावधान हो जाएं, क्योंकि स्मार्ट आधार कार्ड की वजह से आपकी जानकारी चोरी हो सकती है। UIDAI ने ट्वीट कर प्लास्टिक आधार कार्ड या स्मार्ट आधार कार्ड को लेकर जानकारी साझा की है।

     स्मार्ट आधार कार्ड से सावधान

    स्मार्ट आधार कार्ड से सावधान

    अगर आप प्लास्टिक आधार कार्ड या स्मार्ट आधार कार्ड बनवा रखा है तो फिर आपकी निजी जानकारी चोरी हो सकती है। UIDAI ने प्लास्टिक आधार कार्ड को लेकर चिंता जताई है और लोगों को इसे न बनवाने की सलाह दी है। यूआईडीएआई ने कहा है कि स्मार्ट कार्ड या प्लास्टिक आधार कार्ड की वजह से आपकी जानकारी लीक हो सकती है और आसानी से किसी के पास भी पहुंच सकती है।

    प्लास्टिक आधार कार्ड को लेकर सावधान

    प्लास्टिक आधार कार्ड को लेकर सावधान

    यूआईडीएआई ने ट्वीट जारी कर कहा है कि लोग स्मार्ट कार्ड के लिए 50 से लेकर 300 रुपए तक खर्च करते है, लेकिन इस पीवीसी आधार स्मार्ट कार्ड्स का कोई कॉन्सेप्ट नहीं है। अक्सर पीवीसी आदार कार्ड कि क्विक रेस्पॉन्स कोड काम करना बंद कर देता है। इस तरह की गैर-अधिकृत प्रिंटिंग से क्यूआर कोड काम करना बंद कर सकता है। आधार के पीवीसी कार्ड को लेकर आशंका जताई गई है कि इसकी वजह से बिना आप की मंजूरी गलत तत्वों तक आपकी जानकारी पहुंच सकती है।

     ये आधार कार्ड वैलिड

    ये आधार कार्ड वैलिड

    यूआईडीएआई ने कहा कि आधार का कोई एक हिस्सा या मोबाइल आधार ही पूरी तरह से वैध है। सामान्य कागज पर डाउनलोड किया हुआ आधार कार्ड पूरी तरह से वैध है। भले ही आधार कार्ड ब्लैक एंड व्हाइट ही क्यों न हो वो भी पूरी तरह से वैध है। यूआईडीएआई के मुताबिक आपको आधार के कलर प्रिंट की भी जरूरत नहीं है। ऐसे में पीवीसी आधार कार्ड या स्मार्ट आधार कार्ड बनवाने से बचें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+