महाराष्ट्र में आज से प्लास्टिक बैन, पकड़े जाने पर देना होगा 25 हजार जुर्माना
मुंबई: महाराष्ट्र में प्लास्टिक पर आज से प्रतिबंध लगा दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने आज से सभी प्लास्टिक सामग्रियों के निर्माण, उपयोग, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार द्वारा प्लास्टिक की वस्तुओं की एक सूची दी गई है जिन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया है और वो वस्तुएं भी हैं जो इस दायरे से बाहर हैं।

अधिकारियों ने कहा है कि शनिवार से प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और इसका पालन न करने पर दंड के रूप में 25,000 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा। महाराष्ट्र सरकार ने 23 मार्च को नोटिफिकेशन जारी कर प्लास्टिक के बैग, चम्मच, प्लेट्स, पीईटी और पीईटीई बोतलों और थर्मोकॉल वस्तुओं सहित प्लास्टिक सामग्रियों के निर्माण, उपयोग, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया।
जबकि इसका पालन न करने पर पहली बार 5,000 रू का जुर्माना लगाया जाएगा, दूसरी बार में 1,000 रू का जुर्माना और इसके बाद भी अगर पकड़े गए तो 25 हजार रूपए का जुर्माना भरना होगा। बीएमसी के 249 मेंबर्स की एक टीम लोगों को इसके प्रति जागरुक करेगी लेकिन जुर्माना वसूलना आज से शुरू कर दिया गया है। सभी प्रकार के पीईटी और पीईटीई बोतल पर ये प्रतिबंध है।
जबकि ब्रांडेड दूध के पैकेट, बोतलबंद पानी, ब्रांडेड फूड, जूस के पैकेट, ब्रांडेड शर्ट, ड्रेस, तेल, कोला बोतल को बैन से बाहर रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications
