इंदौर के अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डे में प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग घायल
मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब का प्रशिक्षण विमान इंदौर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना शहर के अहित्याबाई होल्कर हवाई अड्डा परिसर में हुई। हादसे में दो प्रशिक्षक गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। सूचना पर इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन के आला अधिकारी और विमानतल पर तैनात प्रबंधन और सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इस बीच विमानतल अथॉरिटी ने आगामी तीन घंटों तक अलर्ट जारी किया है।

पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) आबिद खान ने बताया कि मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब का प्रशिक्षु विमान हवाई अड्डा परिसर की चहारदीवारी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जोकि रनवे से 200 मीटर की दूरी पर है।
उन्होंने बताया कि हादसे में विमान में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिये नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घायलों कि पहचान की फिलहाल अधिकारिक पृष्टि नहीं हो सकी है. इनमें से एक की हालत फिलहाल नाजुक है।
खान ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications