Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय में मिला कोरोना वायरस, दिल्ली के 72 परिवारों को क्वारंटाइन में रखा गया

एक पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय कोरोना वायरस से संक्रमित मिलने के बाद दिल्ली में हड़कंप मच गया है....

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण फिलहाल थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 12,380 तक पहुंच गई है। वहीं, कोरोना वायरस अभी तक 414 लोगों की जान भी ले चुका है। इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, दिल्ली के दक्षिणी इलाके में एक मशहूर पिज्जा चेन का डिलीवरी ब्वॉय कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय के कोरोना वायरस से संक्रमण की सूचना के बाद दक्षिणी दिल्ली के 72 परिवारों को सेल्फ क्वारंटाइन में रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus : Delhi में Pizza Delivery boy निकला Positive, 72 Family होम क्वारनटीन | वनइंडिया हिंदी
    मालवीय नगर इलाके का है मामला

    मालवीय नगर इलाके का है मामला

    दक्षिणी दिल्ली के डीएम बीएम मिश्रा के मुताबिक, राजधानी के मालवीय नगर इलाके में एक मशहूर पिज्जा चेन का डिलीवरी ब्वॉय कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है। पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय के कोरोना वायरस से संक्रमित मिलने के बाद डीएम ने इलाके 72 परिवारों को सेल्फ क्वारंटाइन में रहने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पिज्जा आउटलेट के 16 कर्मचारियों को भी क्वारंटाइन में रखा गया है। साथ ही जिन घरों में इस डिलीवरी ब्वॉय ने पिज्जा पहुंचाया है, उन घरों की पहचान के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    लोगों को घबराने की जरूरत नहीं: डीएम

    लोगों को घबराने की जरूरत नहीं: डीएम

    डीएम बीएम मिश्रा ने बताया, 'जांच करने पर पता चला कि इस आउटलेट से 72 घरों को पिज्जा की डिलीवरी की गई थी, इसलिए सभी को बताया गया है कि एहतियाती उपायों का पालन करें और सेल्फ क्वारंटाइन के तहत रहें। इस मामले में घबराने की जरूरत बिल्कुल नहीं है, क्योंकि सभी डिलीवरी बॉयज को मास्क का इस्तेमाल करने और पिज्जा डिलीवर करते समय सुरक्षा उपायों का पालन करने की जानकारी दी गई थी। हालांकि एहतियात के तौर पर डिलीवरी ब्वॉय के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन में रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।'

    डिलीवरी ब्वॉय के संपर्क में आए लोगों को किया जा रहा मॉनिटर

    डिलीवरी ब्वॉय के संपर्क में आए लोगों को किया जा रहा मॉनिटर

    मामले की ज्यादा जानकारी देते हुए डीएम बीएम मिश्रा ने बताया, 'टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डिलीवरी ब्वॉय का इलाज शुरू कर दिया गया है। वो इस समय अस्पताल में है और उसके संपर्क में आए लोगों को नियमित तौर पर मॉनिटर किया जा रहा है। रेस्टोरेंट को कुछ समय के लिए बंद करा दिया गया है। फिलहाल संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी जांच कराई जा रही है।'

    कोरोना वायरस से अभी तक 414 लोगों की मौत

    कोरोना वायरस से अभी तक 414 लोगों की मौत

    आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार सुबह बताया कि देश में बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 941 नए मामले सामने आए हैं और 37 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के मुताबिक अब भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 12,380 हो गई है। इसमें 10,477 सक्रिय मामले हैं, 1489 लोग ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। जबकि, अभी तक 414 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+