अचानक कोटा जनशताब्दी ट्रेन के कोच में पहुंचे रेल मंत्री, यात्रियों से लिया फीडबैक

पीयूष गोयल अचानक अधिकारियों के साथ कोटा जन शताब्दी में पहुंच कर यात्रियों का हाल जानने लगे। वह ट्रेन में मथुरा जंक्शन से बैठे थे

नई दिल्ली। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कोटा जनशताब्दी ट्रेन में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कोचों में घूम-घूमकर उन्होंने लोगों की व्यावहारिक परेशानियों को समझा।इसके बाद अफसरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अफसर यात्रियों की सोच रखकर समस्याओं का हल तलाशें। इस दौरान रेलमंत्री ने मथुरा जंक्शन पर शॉपिंग मॉल बनाए जाने और विज्ञापन से रेलवे की आय बढ़ाने के निर्देश दिए। रेल मंत्रालय रेलवे की लचर व्यवस्था को सुधारने के लिए हर संभव कदम उठाने की कोशिश कर रहा है।

अचानक कोटा जनशताब्दी ट्रेन के कोच में पहुंचे रेल मंत्री, यात्रियों से लिया फीडबैक

पीयूष गोयल अचानक अधिकारियों के साथ कोटा जन शताब्दी में पहुंच कर यात्रियों का हाल जानने लगे। वह ट्रेन में मथुरा जंक्शन से बैठे थे। खबरों के मुताबिक रेलमंत्री दिल्ली से कोटा किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। गोयल रविवार को जंक्शन पर ट्रेन रुकने के बाद औचक निरीक्षण करने को उतर गए। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म संख्या दो व तीन का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म के टूटे पत्थरों को बदलने के निर्देश दिए।

प्लेटफार्म संख्या तीन पर रखे बोरों को देख कर रेलमंत्री ने नाराजगी जाहिर की। ट्रेन के सी-वन कोच से उतरकर केंद्रीय रेलमंत्री पैदल ही ट्रेन के अंतिम कोच में पहुंचे। इसके बाद वे उसी कोच में सवार हो गए। इस दौरान वे कोचों में यात्रियों से बात करते हुए अपने कोच तक पहुंचे। रेलमंत्री को अपने बीच देख यात्री काफी खुश थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+