रेल मंत्री पीयूष गोयल बोले- रेल को सुरक्षित और आरामदेह बनाना हमारी प्राथमिकता
नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि वो रेल को और ज्यादा सुरक्षित, आरामहदेह और फायदे देने वाला बनाना चाहते हैं। बुधवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आम इंसान ऐसा परिवहन चाहता है, जो समय से गंतव्य तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम अलग-अलग कोरिडर पर काम कर रहे हैं। गोयल ने एख बार फिर सुरक्षा को लेकर प्राथिकता की बात दोहराई।

इससे पहले भी रेल मंत्री पीयूष गोयल रेलगाड़ियों के सभी डिब्बों, रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कह चुके हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि सभी टीटीई और रेलवे पुलिस फोर्स को अपनी ड्यूटी के दौरान यूनिफॉर्म में रहना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे की अभी के समय में सबसे बड़ी आवश्यकता सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि रेलवे के सफर को और सुरक्षित बनाने के लिए भारत रेलवे, रेल टेक और इसरो मिलकर काम कर रहे हैं ताकि स्पेस टेक्नोलॉजी की मदद से यात्रा को सुरक्षित बनाया जा सके।
रेल मंत्री ने कहा कि वह गूगल के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि 400 रेलवे स्टेशन को वाईफाई से जोड़ा जा सके। उन्होंने बताया, मैंने रेलटेक को कहा है कि वह वाईफाई कनेक्ट के जरिए हजारों रेलवे स्टेशन को जोड़ा जाए ताकि हम कई गांवों को भी रेलवे स्टेशन के जरिए वाईफाई कनेक्शन दे सके। इससे ग्रामीण को भी इंडिया कनेक्ट से जोड़ा जा सके।












Click it and Unblock the Notifications