मुक्त व्यापार समझौते की राह पर भारत और यूके, दिवाली तक पूरा होने की उम्मीद: पीयूष गोयल

लंदन, 27 मई 2022: इंडिया ग्लोबल फोरम (IGF) का सालाना कार्यक्रम 'यूके-इंडिया वीक' 27 जून से लंदन में शुरू होगा। इससे पहले लंदन में एक खास प्रोग्राम (कर्टेन रेजर इवेंट) का आयोजन किया गया, जिसमें भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शामिल हुए। साथ ही उन्होंने भारत और ब्रिटेन के रिश्ते के कई पहलुओं पर बात की। उम्मीद जताई जा रही कि दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) दिवाली तक तैयार हो जाएगा।

Trade

ताज 51 बकिंघम गेट होटल में आयोजित कार्यक्रम में पीयूष गोयल ने IGF के संस्थापक प्रोफेसर मनोज लाडवा के साथ बातचीत की। साथ ही विश्व आर्थिक मंच (WEF) में शामिल मुद्दों पर चर्चा की। पीयूष गोयल के मुताबिक भारत के मूड (भाव) और दुनिया के बाकी हिस्सों में मूड के बीच एक बड़ा अंतर है। भारत अपने भविष्य को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है। इसके अलावा हमारे युवा भविष्य को एक बड़ी आशा और आकांक्षा के साथ देख रहे हैं।

Recommended Video

    Ukraine War: Indian Oil Companies के लगभग Rs 1,000 Crore Russia में फंसे | वनइंडिया हिंदी

    हाल ही में हुई दावोस समिट पर गोयल ने कहा कि वहां पर काफी निराशा देखी गई, क्योंकि उसके पार्टिसिपेट बहुत ज्यादा परेशान और चिंतित थे। इसके अलावा वो बहुपक्षवाद के भविष्य के बारे में थोड़ा निराशावादी भी लगे। उन्होंने कहा कि हम भारत में भविष्य को बहुत आशावाद के साथ देखते हैं, हमें विश्वास है कि ये चीजें भी कई अन्य चुनौतियों की तरह गुजर जाएंगी। भारत दुनिया के साथ ताकत की स्थिति से जुड़ने के लिए तैयार है।

    पीयूष गोयल ने FTA मुद्दे पर यूएई और ऑस्ट्रेलिया के साथ किए गए दो तेज सौदों की ओर इशारा किया, जिसमें कनाडा अर्ली हार्वेस्ट समझौते की दिशा में अच्छी तरह से प्रगति कर रहा है। मंत्री ने कहा कि यूके के साथ हम एक प्रारंभिक हार्वेस्ट समझौता करने के लिए सहमत हुए थे। जिस तरह से चीजें आगे बढ़ रही हैं, उसे देखकर लगता है कि दिवाली तक यूके के साथ मुक्त व्यापार समझौता शुरू हो जाएगा। हम दोनों देशों के लिए एक उचित सौदे और जीत की दिशा में काम कर रहे हैं।

    वहीं इंडिया ग्लोबल फोरम का वार्षिक प्रोग्राम 'यूक्रे-इंडिया वीक' 27 जून से शुरू होगा, उससे पहले लंदन में आयोजित इस कार्यक्रम में पीयूष गोयल ने सभी हितधारकों से बात की। जिसमें ब्रिटिश सांसद, बिजनेसमैन और शिक्षाविद शामिल थे। इसकी थीम भी भारत की स्वतंत्रता और यूके-भारत संबंधों के 75 साल के उत्सव पर रखी गई है। जिसे रीइमेजिन@75 (Reimagine@75) कहा जा रहा।

    यूके में भारतीय उच्चायुक्त गायत्री इस्सर कुमार ने कहा कि हमारी टीमें व्यापार समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने की संभावना देख रही हैं। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। वो लंदन आकर मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा करेंगे। हमारे मंत्री पीयूष गोयल और यूके की ट्रेड सेक्रेट्री इस दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। जल्द ही दोनों देश इस लक्ष्य को हासिल करेंगे।

    वहीं अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान पीयूष गोयल अपनी ब्रिटिश समकक्ष ट्रेड सेक्रेट्री ऐनी-मैरी ट्रेवेलियन समेत तमाम हितधारकों से बात कर इस दिशा में चर्चा कर रहे हैं। ये चर्चा यूके-इंडिया वीक 2022 पर केंद्रित रहेगी। Reimagine@75 के कुछ प्रमुख स्पीकर्स के नाम ये हैं-

    • ऋषि सुनक, ब्रिटेन के वित्तमंत्री
    • डॉ. एस जयशंकर, विदेश मंत्री, भारत सरकार
    • बिल विंटर्स, सीईओ, स्टैंडर्ड चार्टर्ड
    • हरमीन मेहता, चीफ डिजिटल एंड इनोवेशन ऑफिसर, बीटी
    • विराट भाटिया, मैनेजिंग डायरेक्टर, एप्पल
    • डॉ. शशि थरूर, भारतीय लोकसभा के सदस्य
    • फाल्गुनी नायर, फाउंडर और सीईओ, नायका
    • अमित कपूर, सीईओ, यूके और आयरलैंड, टीसीएस

    यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट

    वहीं इंडिया Inc. ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ प्रो. मनोज लडवा ने कहा कि इंडिया ग्लोबल फोरम भारत की आजादी के 75 साल मना रहा है। हम निवेश, सहयोग और पीएम मोदी के सपने को हासिल करने के लिए आवश्यक समाधानों का प्रदर्शन करेंगे। पांच दिनों तक हम 100 से ज्यादा राजनेताओं, ग्लोबल बिजनेसमैन लीडर, नए अविष्कार करने वाले लोगों आदि से मिलेंगे। इस दौरान वैश्विक विकास पर चर्चा होगी।


    यूके-इंडिया वीक का पूरा प्रोग्राम यहां क्लिक कर देखें-

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+