Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राहुल के एक झटके में गरीबी हटाने के दावे पर पीएम नरेंद्र मोदी का 'जादूगर' तंज!

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा का प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने राहुल पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने घोषणा की है कि एक झटके में देश की गरीबी हटा दूंगा। आखिर ये शाही जादूगर इतने वर्षों तक कहां छिपा था?

पीएम मोदी ने कहा कि 50 साल पहले इनकी दादी ने देश से गरीबी हटाने की घोषणा की थी। 2014 से पहले 10 साल तक इन्होंने रिमोट से सरकार चलाई। अब इनको एक झटके वाला मंत्र मिल गया है। ऐसे दावे करते हैं और हंसी के पात्र बन जाते हैं।

Pipariya PM Modi taunted Rahul Gandhi said - Congress princes will remove poverty from the country

बता दे रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की लोकसभा सीट नर्मदापुरम पर भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के लिए चुनावी सभा करने के लिए पहुंचे हुए थे।

पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन तय नहीं कर पा रहा है कि उनकी सरकार क्या करना चाहती है, कैसे करना चाहती है। उनके घोषणापत्र में एक से बढ़कर एक खतरनाक वादे हैं। उनके एक साथी का घोषणापत्र कहता है कि देश से परमाणु हथियार खत्म कर देंगे। जैसी घातक इनकी सोच है, वैसा ही घातक उनका घोषणापत्र है।

पीएम मोदी ने विवादित इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में आपातकाल या इमरजेंसी लगाई थी। वे कांग्रेस को इतिहास को तोड़ने के लिए आरोप लगाते हैं।

Pipariya PM Modi taunted Rahul Gandhi said - Congress princes will remove poverty from the country

पीएम मोदी ने कहा, "अब तो कांग्रेस का शाही परिवार धमकी दे रहा है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी। आग देश में नहीं, उनके दिलों में लगी है। ये जलन उनके दिल और दिमाग में ऐसे भरी पड़ी है कि वो उनको अंदर से जलाती जा रही है। ये जलन भी मोदी के कारण नहीं है। ये जलन 140 करोड़ देशवासियों के मोदी के प्रति प्रेम के कारण है। वो ये प्रेम भी सहन नहीं कर पा रहे हैं।"

कांग्रेस ने इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की मानें तो लोकतंत्र तब ठीक चल रहा था। लेकिन जैसे ही गरीब घर का बेटा प्रधानमंत्री बना, अफवाह फैलाने लगे कि मोदी आया है, संविधान और लोकतंत्र पर खतरा हो जाएगा।

पीएम ने गिनाई मोदी की गारंटी: हमने 3 करोड़ घर बनाने का हमने संकल्प लिया है। दिव्यांगों को भी इसका लाभ मिलेगा। 5 साल तक पीएम किसान सम्मान निधि चालू रहेगी। गरीबों को मुफ्त राशन ऐसे ही मिलता रहेगा। ये भी मोदी की गारंटी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+