भाजपा की जनरक्षा यात्रा पर पिनरायी विजयन ने कहा- गोडसे को भगवान मानने वालों से नहीं चाहिए शिक्षा
तिरवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने आज भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर करारा हमला किया। पिनरायी ने कहा, 'किसी को भी यह नहीं सोचना चाहिए कि वे हमें भयभीत कर सकते हैं। अगर उन्हें लगता है कि वे केंद्र और दूसरे राज्यों में पुराने आरएसएस के चेहरे के साथ कुछ कर सकते हैं, तो वे गलत हैं।' पिनरायी ने कहा कि भाजपा की सरकार धर्मनिरपेक्षता को नष्ट करने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, 'केरल को उन लोगों से शांति नहीं सीखना है जो नथुराम गोडसे को अपना भगवान मानते हैं। अगर आप हमें धमकी देने की कोशिश कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि हम हमेशा ऐसी चुनौतियों का सामना करने की हिम्मत रखते हैं।' मुख्यमंत्री ने कहा कि आरएसएस के कार्यकर्ताओं की हत्या के तार उन्हीं के वरिष्ठ नेताओं से स्पष्ट तौर पर जुड़ रहे हैं।

बता दें कि भाजपा,केरल में पार्टी और संघ के कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा और हत्या के विरोध में यात्रा कर रही है। यात्रा को 'जन रक्षा पदयात्रा' का नाम दिया गया है जो अगले 14 दिन तक चलेगी।इससे पहले सोमवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि माकपा हत्या की राजनीति कर रही है। उनका दावा है कि वाम पार्टी हताशा का शिकार है और उसने पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकार प्रायोजित हिंसा शुरू कर दी है। बता दें कि इस 15 दिन की पदयात्रा के कार्यक्रम में हर दिन अलग अलग नेता शामिल होंगे। जिसमें स्मृति ईरानी,गिरिराज सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, अनंत कुमार और राजवर्धन सिंह राठौर, वीके सिंह का नाम प्रमुख है।












Click it and Unblock the Notifications