सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 'बहुत चिंतित हैं तो कश्मीर जाएं और इकट्ठा करें प्राथमिक जानकारी'
नई दिल्ली। कश्मीर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल पैंथर्स पार्टी के मुखिया भीम सिंह से कहा है कि यहां दिल्ली में बैठकर आप किसी राज्य सरकार की आलोचना नहीं कर सकते।

अगर आप बहुत चिंतित हैं तो कश्मीर जाएं और प्राथमिक जानकारी इकट्ठा करें।
जम्मू और कश्मीर के मुद्दे पर पीआईएल दाखिल करने वाले भीम सिंह से कोर्ट ने यह भी कहा है कि वे कश्मीर जाए और स्कूलों, अस्पतालों सहित अन्य चीजों के हालात पर रिपोर्ट दें।
इससे पहले भी कोर्ट जता चुका है नाराजगी
इससे पहले सोमवार (22 अगस्त) को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तीरथ सिंह ठाकुर ने भीम सिंह की कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू करने की याचिका पर कहा था कि कश्मीर समस्या का हल अदालत के रास्ते नहीं बल्कि राजनीतिक जरिए से हो सकता है।
ठाकुर ने सॉलिसिटर जनरल से कहा था कि भीम सिंह को सरकार से मिलने की कोशिश करें। जिस पर सॉलिसिटर जनरल ने कहा था कि वे इस मामले में गृह सचिव से बात करेंगे।
इस दौरान ठाकुर ने भीम सिंह की इस बात पर आपत्ति जताई थी जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ उन्हें पसंद नहीं करता। मुख्य न्यायाधीश ने कहा था कि ऐसे बयान नहीं चलेंगे, ऐसे बयान कोर्ट के बाहर जाकर दीजिए।












Click it and Unblock the Notifications