कबूतर के पैर में चिप और संदेश देख गुजरात पुलिस-एटीएस अलर्ट
अहमदाबाद। गुजरात पुलिस के उस वक्त होश उड़ गये जब एक कबूतर पुलिस के हाथ लगा। कबूतर के एक पैर पर एक चिप बंधी हुई थी, दूसरे पैर पर एक छोटी सी रिंग और पंखों पर अरबी भाषा में कुछ लिखा हुआ था। पुलिस ने इसकी सूचना तुरंत गृह मंत्रालय को दी और देखते ही देखते एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड यानी एटीएस को अलर्ट कर दिया गया।
हुआ यूं कि तट से करीब पांच समुद्री माइल दूर सलाया ऐस्स्सार जेट्टी पर 20 मार्च को कोस्टल पुलिस के बंकर पर एक कबूतर आकर बैठ गया। भारत पाक समुद्री सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने कबूतर को पकड़ लिया। तभी सुरक्षाकर्मी कबूतर के पैर व पंख देखकर हैरान रह गया। कबूतर के पैर पर एक चिप बंधी हुई थी और दूसरे पैर पर छल्ला। छल्ले पर लिखा था 28733। सुरक्षाकर्मी ने इसकी जानकारी तुरंत कोस्टल पुलिस हेडक्वार्टर को दी।
कबूतर से जुड़ी खास बातें
- कबूतर को फॉरेंसिक लैब लाया गया और अरबी भाषा के एक्सपर्ट को बुलाया गया।
- एक्सपर्ट के अनुसार पंखों पर लिखा हे रसूल-अल-अल्लाह।
- चिप पर बेजिंग ड्युअल लिखा था।
- साइबर क्राइम बांच चिप में दर्ज कोड की डीकोडिाग करने में जुटी हुई है।
- भारत की बात करें तो इस प्रजाति के कबूतर उत्तर भारत में मिलते हैं।
- विदेशों में खाड़ी देशों में इन्हें कबूतर दौड़ में इस्तेमाल किया जाता है।
यह भी हो सकता है यह कबूतर किसी जहाज से उड़ा हो और गलती से भटकते हुए एस्सार जेट्टी पहुंच गया हो। हालांकि फिर भी आतंकवाद निरोधी दस्ता यानी एटीएस को अलर्ट कर दिया गया है और खुफिया विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications